Blog

श्रद्धालुओं का वाहन हाईवे पर पलटा, 17 घायल

देहरादून: रामपुर से गिरिजा मंदिर दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं का टेम्‍पो हाइवे पर पलट गया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट व नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा व पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मंगलवार को उत्तर प्रदेश जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से श्रद्धालु गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे।…

मुख्य सचिव ने राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव ने राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने विभागों को राजस्व प्राप्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन कार्य में लगी एजेन्सी जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी स्लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता लाने के लिए ई-निविदा के माध्यम से आबंटन कर लगातार अनुश्रवण किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा…

मुख्य सचिव ने की उत्तराखंड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड कैंपा के अन्तर्गत शोध कार्यों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रदेश से सम्बन्धित विषयों और मुद्दों पर शोध किए जाने की आवश्यकता है जिससे प्रदेश और प्रदेशवासियों को लाभ मिल सके। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लिए वनाग्नि एक बहुत बड़ी चुनौति है। वनाग्नि को…

अभिनेता संजय मिश्रा ने परिवार समेत की माँ गंगा की पूजा-अर्चना

देहरादून: प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा सोमवार को परिवार समेत धर्मनगरी ऋषिकेश पहुंचे I ऋषिकेश पहुंचने पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय मिश्रा ने पारिवार संग पूजा-अर्चना कर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वे मुंबई रवान हो गए। वहीं, संजय मिश्रा को देखकर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गयी, उन्होंने हाथ दिखाकर फैंस अक अभिवादन किया I प्रपन्नाचार्य ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपने पारिवारिक कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश पूजा अर्चना कर…

तेंदुओं की दहशत, घरों से बाहर निकलना मुश्किल

अल्मोड़ा: जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, सुनोला, उडियारी, घनेली, पसेड, पडूला, रेलाकोट, धामस आदि गांवों में तेंदुए दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया कि कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करती है। लोगों को सावधानी बरतनी…

यमुनोत्री धाम में गुजरात से आए श्रद्धालु की हार्ट फेलियर के कारण मौत

देहरादून: यमुनोत्री धाम में गुजरात से आए श्रद्धालु की हार्ट फेलियर के कारण मौत हो गई I अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है। सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर…

केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग शुरू

देहरादून: केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी हैं। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करें अप्लाई बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी…

मेडिकल स्टोर में छापा, दवाइयों के नाम पर कर रहे थे नशे का कारोबार

देहरादून: दवाइयों की आड़ में नौजवानों को नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक दो भाइयों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 66 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पिछले 10 साल से बिना लाइसेंस यह कार्य कर रहे थे। नशे के इस कारोबार में एक डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सामने आया है, जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से ये प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट सप्लाई हो रहे थे। पत्रकारों से वार्ता…

रक्षा मंत्री ने किया भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में रिबन काटकर भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं। रक्षा मंत्री ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया। वे कॉकपिट में बैठे और उन्होंने मिग 21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी साथ में मौजूद हैं। बता दें, ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। 3 जून 2022 को इस केंद्र को स्थापित करने…

केदार धाम में 15 मई तक पंजीकरण पर रोक, मौसम विभाग का पूर्वानुमान. मौसम रहेगा खराब

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए होने वाले नये पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई हैI वहीं पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण कराया है उन्हें दर्शन करने दिया जायेगाI इसके अलावा केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, धाम में अब तक सबसे अधिक 1.74 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद 15 मई तक…