देहरादून: देर रात चंडीगढ़ से देहरादून आयी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। युवती अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती चंडीगढ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आई थी। उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसे एक कार चालक ने लिफ्ट दी| कार चालक ने युवती को आईएसबीटी तक लिफ्ट देने की बात कही। जिस पर युवती कार चालक…
Blog
बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने गंगा घाटों पर लगा लोगों का तांता
हरिद्वार: हिंदू व बौद्ध मतावलंबी का वैसाख शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार और ऋषिकेश सहित उत्तराखंड के सभी गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से ही स्नान का दौर जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर शांति की कामना की। स्नान का शुभ मूहुर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया था। किशन नगर चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पंडित प्रमोद चमोली के अनुसार, इस दिन गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है। लोग भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। कई लोग…
विश्व शांति के लिए तिब्बती समुदाय ने की नगर परिक्रमा
नैनीताल: जिला मुख्यालय नैनीताल में तिब्बती व भोटिया समुदाय की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर नैनीताल शहर की शांति, तरक्की व खुशहाली के साथ ही विश्व शांति के लिए नगर परिक्रमा का विशेष आयोजन किया जा रहा है, परिक्रमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तिब्बती समुदाय द्वारा आयोजित नगर परिक्रमा को आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह ठीक 7 बजे तिब्बती समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल बौध मठ से मठ प्रभारी लोबसंग फ ग्याल रिनपोचो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर…
उधमसिंह नगर में दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के बदले कार्य क्षेत्र
रुद्रपुर: एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जनपद के 26 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने को दरोगाओं के कार्य में बदलाव किया है। जी दरोगाओं के स्थानांतरण किए गये हैं उनमें रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी को कोतवाली रुद्रपुर में एसएसआइ की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा एसआई केसी आर्य को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर,एसआई कमाल हसन एसएसआई प्रथम कोतवाली रुद्रपुर, एसआई कविंद्र शर्मा प्रभारी चौकी…
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध के विचार संपूर्ण मानव जाति को नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा…
19 यात्रियों का पहला दल ओम पर्वत के लिए रवाना
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से गुरुवार से आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा शुरू कर दी गई है। सुबह ओम पर्वत के लिए पहला दल केएमवीएन के टीआरसी काठगोदाम से रवाना किया गया है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। पहले दल में 19 सदस्य रवाना हुए हैं जिसमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें गुजरात के 15, केरल से दो, उत्तर प्रदेश से एक और एक श्रद्धालु दिल्ली से शामिल है। बता दें कि इस बार…
मौसम में आया सुधार. यात्रा फिर शुरू,श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
रुद्रप्रयाग: खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा आज मौसम का मिजाज बदलते ही फिर शुरू हो गई। चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है वह खराब मौसम पर भी भारी पड़ रहा है। बीते कल से जिन यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका हुआ था वह आज मौसम में सुधार होते ही यात्रा पर निकल पड़े। हालांकि अभी मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है जहां केदारधाम में पैदल मार्ग पर बर्फ ही बर्फ है…
बैन वाली घोषणा पर दून में बजरंग दल का प्रदर्शन, कांग्रेस भवन घेरने की कोशिश
-कांग्रेसी भी सड़क पर उतरे, की नारेबाजी देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल को प्रतिबंधित किए जाने की घोषणा की है, जिसके बाद से उत्तराखंड में भी सियासत गरमा गई है। चुनावी वादे के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को एश्ले हॉल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं…
सड़क हादसे का शिकार हुए यूट्यूबर अगस्त्य चौहान, मौके पर हुई मौत
देहरादून: प्रदेश के रहने वाले चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, (कनाट प्लेस देहरादून निवासी) 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान (पुत्र जितेंद्र चौहान) साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली जा रहे थे। अगस्त्य यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। बताया जा…
धाम में मौसम साफ, बाबा के दर्शन के लिए यात्री रवाना
देहरादून: केदारनाथ धाम में मौसम आज साफ बना हुआ है। जिसके बाद धाम में यात्रा सुचारू हो गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्रियों को रवाना कर दिया गया है। वहीं, हेली सेवा भी प्रारंभ हो गई है। पुलिस ने यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। साथ ही किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है। बुधवार को लगातार बारिश व बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा रोकी गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड से…
