गैंगस्टर: एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले साल अतीक अहमद (निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर) के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।…
Blog
आबकारी विभाग की छापेमारी में एक दर्जन पेटी अवैध शराब बरामद
लालकुंआ: आबकारी विभाग की टीम ने नगर में स्थित डेलीवेज पर चल रही शराब की दुकान में छापा मारा और एक दर्जन पेटी अवैध शराब बरामद की। सेल्समैन शराब से संबंधित कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। टीम को अपनी जांच में सेल्समैन शराब से संबंधित कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। आबकारी विभाग के अनुसार, यहां ठेका न होने के कारण यह दुकान रोजाना अधिभार के हिसाब से चलती है। विभाग ने दुकान से बरामद शराब को सीज कर दिया है और कागज दिखाने के लिए तीन…
सीएम धामी ने पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने जय सिंह रावत को अपनी पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। बता दें, यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं। लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर…
गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग
पिथौरागढ: धारचूला में बैंक परिसर में बैंक मैनेजर पर गार्ड ने आवेश में आकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज…
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखण्ड का लाल शहीद, सीएम ने दी श्रद्धाजंलि
देहरादून: जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड और हिमाचल के दो जवानों के शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए गए हैं| एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी| रुचिन की शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार, रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि…
कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रही भाजपा महिला मोर्चा
हल्द्वानी: भाजपा नैनीताल महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन सत्र को संबोधित किया I इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा समाज की 50 प्रतिशत आबादी को जोड़ते हुए, केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के लिए की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्यकर्ता उसे कहते हैं जो अवसर मिलने के बाद अपनी प्रतिभा,क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का…
भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस भवन में हनुमान चालीसा का पाठ किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं, विचारधाराओं की है। लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है,…
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम परिवार सहित पहुंचे चकराता
विकासनगर: गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के निजी दौरे पर चकराता के वैराट खाई पहुंचे। सियासी सरगर्मी से दूर परिवार के साथ निजी कार्यक्रम पर जौनसार की हसीन वादियों में घूमने आए दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की। गुरुवार को दिग्विजय सिंह परिवार के साथ निजी कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर जौनसार-बावर के पर्यटन स्थल वैराट खाई पहुंचे। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता सीट से लगातार छह बार के कांग्रेस विधायक…
22 लाख से अधिक नकली नोट बरामद
रुद्रपुर: काशीपुर पुलिस एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। दोनों टीमों ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में काशीपुर एसओजी काशीपुर एसआई भुवन जोशी, एसआई ललित बिष्ट, विनय कुमार, खीम सिंह, दीपक कठैत, ललित कुमार, नीरज, राजेन्द्र कश्यप, गणेश पांडे गुरुवार को क्षेत्र…
पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर: रम्पुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को तीन पेटी अवैध देशी शराब व हजारों की नगदी सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी साथी पुलिस कर्मी कांस्टेबल अमित जोशी व महेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र इन्द्रा चैक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम झा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची। वहां झाडियों में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप…
