Blog

ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं। पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक,…

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देर रात किया ऋषिकेश एम्स का निरीक्षण

ऋषिकेश: उत्तराखण्ड दौरे पर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के अतिथि गृह पहुंचे जिसके बाद उन्होने एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस के छात्रों के साथ चर्चा करने के साथ ही इमरजेंसी और ट्रामा में भर्ती मरीजों का हाल जाना और एम्स की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में बात की। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया शुक्रवार देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश…

राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर हुआ है। आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने यह मुकदमा दर्ज किया है। हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत 12 अप्रैल को इस पर सुनवाई करेगी। कमल भदौरिया ने कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है। जिससे उनकी भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हैं। कनखल के रुद्र विहार निवासी कमल ने…

पहाड़ की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने बॉलीवुड में कदम रखकर बनाई पहचान

  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने जाने माने फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म भोला से बॉलीवुड में कदम रखकर अपने कैरियर की शुरुवात की है। देशभर के सिनेमाघरों में आज गुरुवार को रिलीज हो चुकी हिंदी फिल्म भोला में स्वर्णिमा उपाध्याय अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं। जो कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय रियाल्टी शो टीवी में प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति, इंडिया बेस्ट जुड़वाज और सारेगामापा लिटिल चैप में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हुई है। उन्होंने लंदन में पढ़ाई…

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास।   

देहरादून : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग 182 करोड़ रूपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 शैय्या के नवीन ब्लॉक का निर्माण, रूद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण एवं हल्द्वानी (नैनीताल) में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शामिल…

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी: घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकरकिशोर के शव को परिजनों को सौप दिया। गौरतलब है कि हरिपुर नायक गंगोत्री बैंकट हॉल मुखानी के पास रहने वाले दिनेश बसेरा का 10 वर्षीय पुत्र कुणाल बसेरा बीपी 24 मार्च को ट्यूशन पढकर पैदल आ रहा था तभी घर के सामने से वे सडक को पार कर रहा था की इतनी ही देर में तेज रफ्तार एक कार ने उसे टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल…

ऋषिकेश एम्स में सीबीआई के छापे से हड़कंप

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर आवंटन, कंकालों और दवाओं की खरीद, नियुक्तियों के मामले की जांच चल रही है। बात दें कि एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ पर  पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए थे। शुक्रवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर…

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

नैनीताल: शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर व मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने मामले को शुक्रवार के लिए सुनवाई के लिए अनुरोध किया। साथ ही बताया कि दुकानों के आवंटन अब पांच अप्रैल तक विस्तारित कर दिया गया है। शनिवार को आबकारी विभाग की ओर से विज्ञापन जारी होगा। इससे पहले कोर्ट ने सरकार से मामले में 10 अप्रैल तक जवाब पेश करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई को 13 अप्रैल…

झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का एहसास

हल्द्वानी : मौसम विभाग के पूर्व अनुसान के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। दून में बारिश से जनजीवन प्रभावित नजर आया। बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, नैनीताल में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण…

बेटे का बर्थडे मनाने के बाद सिपाही की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर: अथाना ट्रांजिट कैंप में तैनात पुलिसकर्मी का अचानक निधन हो गया। पुलिसकर्मी के निधन की सूचना पर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। रुद्रपुर में बेटे का बर्थडे मनाने के बाद सिपाही नीरज कुमार की मौत हो गई I बताया जा रहा है कि उनका कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था I बीती रात भी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई I परिजन अस्पताल लेकर गये जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया I…