देहरादून: आम आदमी पार्टी आज देशभर में अपना पोस्टर अभियान चला रही है जिसके तहत वो जगह-जगह 11 भाषाओं में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगा रही है। आज ही के दिन एक नया पोस्टर भी दिल्ली में लगाया है जिसमें पूछा है कि क्या देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए? आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 11 भाषाओं में पोस्टर जारी किए हैं। जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, उर्दू और तेलुगु भाषाओं में तैयार कराए गएI अरविन्द केजरीवाल सरकार के मंत्री…
Blog
स्कूल से लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
हल्द्वानी: एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पुत्र पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सुल्ताननगरी, पूर्वीखेड़ा, गौलापार निवासी त्रिलोक चन्द्र आर्या पुत्र हीरा राम ने कहा है कि उसका पुत्र धीरज काठगोदाम स्थित बाल संसार स्कूल में अध्ययनरत है। आरोप है कि बीती दोपहर जब वह स्कूल से वापस लौट रहा था तो काठगोदाम निवासी राहिल ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग…
अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग
देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने कहा कि मैं देश की जनता और आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे। आज आप सभी दीक्षित होकर एक नए जीवन…
अमित शाह के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस, काले झंडे दिखाकर किया प्रदर्शन
देहरादून: कांग्रेस के शिर्ष नेता राहुल गाधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस का देशभर में विरोध चरम पर है। जिसके चलते केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन का महिला कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया। देश के गृहमंत्री अमित शाह के गुरूवार को देवभूमि हरिद्वार आगमन पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री…
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का किया निरीक्षण
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, वह रात को मलारी गांव में प्रवास करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन…
वैदिक परंपराओ के साथ शुरू हुआ बाबा रामदेव का युवा सन्यासी बनाने का कार्यक्रम
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव रामनवमी के अवसर पर 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगेI महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख मोहन पहुंचे हैं। बाबा रामदेव द्वारा यह दूसरा संन्यास दीक्षा कार्यक्रम है। इसमें 40 स्त्रियों और 60 पुरुषों को सन्यास दीक्षा व 500 लोगों को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी जा रही है। स्वामी रामदेव ने भावी संन्यासियों से कहा कि हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बहुत बड़ा आंदोलन…
उत्तराखंड में 9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली
देहरादून: विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है। यह दर 1 अप्रैल से लागू होंगी। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया। बता दें, इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढोतरी की है।
मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति एवं भुगतान के आदेश जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए यह धनराशि दी जाती है। उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के “सेतुबंधन” के तहत ₹193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने…
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया कन्या पूजन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ‘नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत गीत के साथ अभिनन्दन किया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के मौके पर दिव्यांग बच्चों का कन्या पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है, वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है। उन्होंने कहा…
मेयर गामा ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों का खण्डन कर किया पलटवार
देहरादून : देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों का खण्डन कर पलटवार किया है। मेयर गामा ने कहा की उनके जो पुरानी सम्पतियों को बेचकर संपतिया बनाए जाने के जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे सभी बेबुनियाद है और आरोप लगाने वालों का इतिहास भी चेक कर लो पता चल जाएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। गौरतलब है की मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया में चल रही खबरों ओर उनकी…
