हरिद्वार: राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी व एई-जेई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया पर शिकंजा कस दियाI मास्टरमाइंड संजय चतुर्वेदी व उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी समेत पांच सदस्यों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गईI एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर कनखल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में मास्टरमाइंड संजय चतुर्वेदी व उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी समेत पांच सदस्यों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। गैंग के इन पांच सदस्यों की…
Blog
कैट ने खारिज की आईएफएस विनोद सिंघल की याचिका
देहरादून: आईएफएस राजीव भरतरी को हॉफ पद पर बहाल करने के मामले में प्रमुख वन संरक्षक राजीव सिंघल की पुर्नविचार याचिका केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने खारिज कर दी। कैट के फैसले के बाद सिंघल ने व्यक्तिगत याचिका दायर की थी। जिसे कैट ने सुनवाई करते हुए अपने पूर्व में दिए गए फैसले को सही बताया और याचिका को खारिज कर दिया। सरकार ने 25 नवंबर 2021 को आईएफएस राजीव भरतरी का स्थानांतरण प्रमुख वन संरक्षक पद से अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड के पद पर कर दिया था। उनके स्थान…
जगह-जगह लगे भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर
रुद्रपुर: पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को रंग देने वाले अमृतपाल अब पूरे देश में भगोड़ा साबित हो चुका है। जिसको लेकर पंजाब पुलिस ही नहीं वरन पूरे देश की पुलिस उसे खोजने में जुट गई है। उत्तराखंड की पुलिस भी सतर्क हो चुकी है। उन्होंने ऊधम सिंह नगर जनपद के अलावा जगह जगह भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर चस्पा कर दिये है। जानकारी के अनुसार, कुछ माह पहले अमृतपाल ने पंजाब में खालिस्तान की मुहिम को देने के लिए अपना एक संगठन तैयार कर लिया था। जिसका नाम एके एफ रखा…
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे 17 देशों से 38 मेहमान
देहरादून: प्रदेश में जी-20 सम्मेलन की तैयारियां काफी लम्बे समय से चल रही है, आख़िरकार उत्तराखंड इस ऐतिहासिक समय का साक्षी बनने जा रहा है I 28 से 30 मार्च तक तीन दिन के लिए मेहमान पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके है I मेहमानों का टीका लगाकर व छोलिया नृत्य कर स्वागत किया गया I बता दें कि, जी-20 समिट में शामिल होने के लिए रसिया से चार, नाइजीरिया से दो, रिपब्लिक आफ कोरिया से एक, यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से दो, ब्राजिल से एक, पीपुल रिपब्लिक आफ चाइना से…
चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों को अनिवार्य पंजीकरण में मिलेगी छूट: सिएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों को अनिवार्य पंजीकरण में छूट देने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उहोंने पंजीकरण कराया हो या नहीं। सिएम ने कहा कि जिन होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा। उनका वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। बता दें, सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री…
खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत
देहरादून: बीती रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई I जानकारी के अनुसार, अल्मोडा हाईवे पर भगतोला के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों को सुबह लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला। पहचान करने पर मृतक का नाम सुरेश जोशी पुत्र परमानन्द जोशी…
उत्तराखण्ड में मौसम फिर लेगा करवट
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि दून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने…
यूकेएसएसएससी की रद्द हुई भर्ती परीक्षाएं मई से होगी शुरूः मार्तोलिया
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूर्व में रद्द की गई भर्ती परीक्षाओं को दोबारा कराने को हरी झंडी दे दी है। आयोग द्वारा मई माह में सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय भी लिया गया है। यूकेएसएसएससी के चेयरमैन मार्तोलिया ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में हुए घपले के चलते कई परीक्षाएं रद्द की गई थी, जिन्हें नए सिरे से आयोजित किया जा रहा है। इनमें सचिवालय रक्षक, वन दरोगा और स्नातक स्तरीय परीक्षा भी शामिल हैं। मई से यह सभी परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। बता दें, भर्ती…
अप्रैल में शुरु हो सकती हैं हेली एंबुलेंस सेवा
देहरादून: ऋषिकेश एम्स में पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं को परखने के बाद हेली एंबुलेंस को हरी झंडी दी है। वहीं हेली एबुंलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लैंडिंग प्वाइंट को चिन्हित कर लिया गया है। डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण के बाद हेली एंबुलेंस सेवा के संचालन की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की है। टीम ने सेवा से जुड़ने वाले उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के जिलों…
एटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा रंगे हाथ, लाखों की चोरी होने से बाल-बाल बची
हरिद्वार: एटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा I हालांकि पुलिस के पहुंचने तक बदमाशों ने एटीएम तोड़ दिया था पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाखों के कैश की चोरी होने से बचा ली I बदमाशों के पास से घातक हथियार व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2.30 बजे चेतक पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। नजदीक जाने…
