Blog

अपर जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद हेतु क्रय केन्द्रों को दिए निर्देश

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला खरीद अधिकारी हरिद्वार बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में गेहूं खरीद की आवश्यक व्यवस्थायें समय के अंतर्गत कराये जाने हेतु बैठक बुलाई गयी I इस बैठक में बाट एवं माप निरीक्षक को गेहूं खरीद हेतु स्थापित क्रय केन्द्रों का समय से सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दियेI उप सम्भागीय विपणन अधिकारी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि गेहूं खरीद सत्र 2023-24 में जनपद हरिद्वार में विपणन शाखा के 05 क्रय केन्द्र, कॉरपोरेटिव व यू०सी०सी०एफ तथा अन्य शाखाओं के कुल 27…

मदन कौशिक ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा/शिविर का किया शुभारम्भ

हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामना दी। हरिद्वार विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि…

पतंजलि में उपचार के नाम पर धोखाधड़ी, छानबीन में जुटी पुलिस

हरिद्वार: पतंजलि की वेबसाइट और फोन नंबरों के जरिये आमजन से उपचार के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पतंजलि के स्टाफ पर संदेह जताते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है| दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कृपाल बाग कनखल से जुड़े रमन पंवार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रदीप चंद्र भट्ट पतंजलि योगग्राम में कॉल सेंटर का कार्य देखते हैं। प्रदीप के पास बुकिंग आदि के नाम से ठगी की तमाम शिकायतें…

जिला पंचायत सभागार में हुआ बैठक का आयोजन

टिहरी: जिला पंचायत सभागार बौराड़ी में आज बुधवार को अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को समयान्तर्गत सदन में आये विकास कार्यों से संबंधित शिकायती प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना में सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रेडियोलॉसिट की व्यवस्था करने की आशा की गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों के आधारभूत संरचना में…

केन्द्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये की धनराशि देने का दिया आदेश, सीएम ने जताया आभार

देहरादून: केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति व भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया हैं। बता दें, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए धनराशि दी जाती है। उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के “सेतुबंधन” के तहत ₹193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों…

प्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने  किया पलायन, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की: प्रधानपति पर प्रताडित किए जाने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों ने अपने घर पर ही ताला मार दिया I मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है I भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी तैय्यब और एक अन्य ग्रामीण बुधवार सुबह अपने घर को ताला लगाकर गांव से पलायन कर गए हैं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे के मेन गेट पर एक बोर्ड लगाया है। जिसमें लिखा है कि वह गांव के प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव से पलायन करने…

सीएम धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण

नैनीताल: रामनगर में पहली बार हुई जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सीएम रामनगर के डिग्री कॉलेज पहुचें जहां लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊॅनी परिधान में फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया| मुख्यमंत्री धामी ने डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों…

जी-20 की बैठक शुरू, चार एजेंडों पर होगा मंथन

रामनगर: जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक में 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे। मंगलवार को पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर तक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के…

मुख्य सचिव ने सीएम धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है, उन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए, जिन घोषणाओं के पूर्ण करने के लिए पॉलिसी बनाए जाने की आवश्यकता है, अगले 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार…

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक

-यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक की शाखाएं और एटीएम की संख्या: एसीएस देहरादून: अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, एसएलबीसी की 84वीं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक…