Blog

अप्रैल, मई व जून में रोस्टरवार तहसील दिवस का होगा आयोजन: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल, मई एवं जून 2023 में रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन की जाने की बात कही हैं। बता दें यह अयोजन रुद्रप्रयाग में 4 अप्रैल को किया जायेगा| वहीं जखोली में 18 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया जयेगा| 02 मई को तहसील बसुकेदार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा तहसील ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 मई को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य…

चाय का ठेला लगाने वाली महिला पर युवकों ने दिखाई दबंगई, कैमरे में कैद हुई घटना

हल्‍द्वानी: हल्‍द्वानी के रामपुर हाईवे पर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर चाय का ठेला लगाने वाली महिला से कार सवार युवकों ने अभद्रता की। मनचले युवकों ने पहले महिला के सामने कपड़े उतारे और फिर दुकान में रखा सामान फेंकने लगे इतना ही नहीं युवकों ने जाते-जाते महिला को गोली से मरने की धमकी भी दी I पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  सीएमटी कालोनी हल्द्वानी निवासी कमला पांडे ने पुलिस को बताया कि वह डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे सड़क किनारे चाय-पान का…

घुसपैठ कर रहें आतंकियों की कोशिश नाकाम

देहरादून: सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहें आतंकियों की कोशिश को नाकाम किया हैं| जिले के तंगधार सेक्टर के करनाह में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात घुसपैठिए को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की तरफ से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें, इससे पहले गुरुवार को कश्मीर घाटी के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मददगार की पहचान सोपोर के…

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट आगामी पांच अप्रैल को सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। 14 राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की प्रवष्टियों को नोटिस करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है। याचिका में केंद्रीय जांच एजेंसियों (जैसे सीबीआई और ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के लिए गाइडलाइंस जारी करने की मांग की है। सिंघवी ने कहा कि 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के…

आँचल दूध के सैंपल फेल होने पर शासन ने जिलाधिकारी को दिए जाँच के निर्देश

देहरादून: आँचल दूध के सैंपल फेल होने पर शासन ने जिलाधिकारी देहरादून को जाँच के आदेश दिए है I इस संबंध में सचिव दुग्ध विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए एक हफ्ते में रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभाग ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रधान प्रबंधक नरेंद्र सिंह से जवाब तलब किया है। आपको बता दें, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने जनवरी 2023 में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ देहरादून से दूध की गुणवत्ता जांच के लिए नौ सैंपल लिए थे। जांच में आंचल…

मार्च माह तक पूरी करले चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तैयारियां: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक समाप्त करने के निर्देश दिए| जिलाधिकारी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर व त्वरित गति से कार्य करें जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें। बता दें, श्री…

अमृतपाल मामले में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 चिन्हित

देहरादून: खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल से सम्बंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमे से 20 लोगों की काउंसलिंग की गई और पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इसको लेकर पुलिस सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, खास तौर पर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। अमृतपाल मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने पांच संवदेनशील थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

पोर्टल के माध्यम से की होंगी विभागों की टीएसी और ईएफसी: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि डाटा लेक के अंतर्गत पीएम गतिशक्ति, अपणी सरकार और ई-ऑफिस को मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों को समीक्षाएं पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएं। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपना डाटा शीघ्र अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक अप्रैल से विभागों की टीएसी और ईएफसी पोर्टल के माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में…

सीम धामी ने किया ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वाहन को विशेष रूप से आउटडोर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए तैयार किया गया है, इसका उपयोग दूर-दराज के गांवों में भी लोगों से बातचीत करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा के माध्यम से इस वाहन…

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन

– तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया शिलान्यास -सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं -उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम ने ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में प्रस्तावित सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का…