Blog

राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा, कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को मानहानि का दोषी पाते हुए दो साल साल की सजा के विरोध में देहरादून में कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह समेत काफी संख्‍या में कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, मोदी सरनेम विवाद में सूरत की एक कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई…

22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। बुधवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा ( मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा मां गंगा भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना कर आचार्यों- तीर्थपुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव / तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की घोषणा…

कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई दो साल की सजा

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में सूरत की अदालत ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार करते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई हैं। हालांकि, मामले में उन्हें तुरंत ही जमानत भी मिल गई। सजा का एलान होने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ”मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।”

कैबिनेट मंत्री ने कैदियों संग मनाया जेल दिवस

-क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ हरिद्वार: प्रदेश कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में आयोजित जेल दिवस कार्यकम में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया| साथ ही उन्होंने जिला कारागार में स्थापित विभिन्न यूनिटो का निरीक्षण किया| कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही आज जिला कारागार आकर और कैदियों से मिलकर जेल के प्रति जो उनकी अवधारणा बनी हुई थी उसे जानने व समझने का मौका मिला| साथ ही यह देखकर अच्छा लगा…

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति

देहरादून: नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी एएनएम को बधाई देते हुए…

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के दिए निर्देश

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं| मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति सकारात्मक वातावरण बने इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं पुलिस के अधिकारियों को चारधाम यात्रा से जुडे जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग से जुडे व्यवसायियों की भावनाओं का भी सम्मान हो यह भी देखा जाए। मुख्यमंत्री ने…

सीएम धामी ने सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका ‘‘प्रयास’’ का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका ‘‘प्रयास’’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा समय-समय पर बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन के साथ क्लब की गतिविधियों पर आधारित स्मारिका का प्रकाशन किया जाना सराहनीय प्रयास है। स्मारिका प्रयास बेहतर कल के लिये खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रेरणा का भी कार्य करेगी। सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा विभागीय कार्यों के साथ खेल को भी बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल भावना अपने कार्यों के…

मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारीयों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए। सीएम ने कहा कि हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए…

उत्तराखण्ड को छह माह के लिए केंद्र से बिजली का आदेश जारी

देहरादून: राज्य को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह के लिए 1631 मेगावाट बिजली गैर आवंटित कोटे से देने का आदेश जारी कर दिया है। बुधवार की शाम ही इसका आदेश जारी हो गया था। प्रदेश में लगातार बिजली संकट चल रहा है। पूर्व में 28 फरवरी तक केंद्र के गैर आवंटित (अनएलोकेटेड) कोटे से बिजली मिली हुई थी जो कि बंद हो गई थी। सरकार के प्रयासों के बाद 31 मार्च तक के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिली थी। आगामी संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री…

ब्रेक फेल होन के बाद सोए यात्रियों के उपर चढ़ी बस,पांच की मौत, तीन गंभीर

देहरादून: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से सो रहे तीर्थयात्रियों के ऊपर  एक बस चढ़ गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे है।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्ताल में उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार तड़के पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. बस की चपेट में आने से पांच तीर्थ यात्रियों…