Blog

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की दीं शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी| साथ ही उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा की इस वर्ष हम चैत्र नवरात्रि को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मना रहे हैं। आने वाले नौ दिन हम सभी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा एवं आराधना करेंगे। उन्होंने कहा की यह पर्व हमारे लिए तभी पूर्णतः सार्थक होगा, जब हम समाज के हर क्षेत्र में बेटियों…

प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर ” एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का होगा आयोजन

बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन पिथौरागढ़: प्रदेश की वर्तमान सरकार के एक वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में ” एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा I जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देश अनुसार प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनसेवा थीम पर आगामी 23 मार्च को पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी 24 मार्च को विकासखंड धारचूला व विकासखंड…

“नारी शक्ति उत्सव” के रूप में मनाया जायेगा नवरात्रि

सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में आगामी नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च को “नारी शक्ति उत्सव” के रूप में मनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि नारी शक्ति उत्सव के तहत जनपद के देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित कराए जाएंगे। इन मंदिरों में होगा पाठ यह कार्यक्रम जनपद के पिथौरागढ़ स्थित उल्का मंदिर, विण स्थित कामख्या मंदिर, गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर, बेरीनाग स्थित कोटगाड़ी…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नवसंवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नवसंवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो…

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर लगेंगे चिकित्सा शिविर: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर के अंतर्गत चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश जारी किए हैं| जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक किया जाये, जिसमें आम जन को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जाये तथा शिविर में फिजिशियन, ई०एन०टी० सर्जन,…

फिर डोली धरती, भूकंप ने मचाया हडकंप

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10:21 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में भूकंप महसूस के झटके महसूस किये गये। भूकंप का आभास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और हडकंप मच गया I जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, चमोली और उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फायजाबाद रहा। रिक्टर स्केल पर…

अपर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

टिहरी: अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौक़े पर निस्तारण किया गया| साथ ही अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गयी, जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच…

मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जनपद नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भाग वन क्षेत्र होने के कारण यहां ईको टूरिज्म की अत्यधिक संभावनाएं हैं। ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि वन विभाग को इसके लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट अधिकारियों को…

विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में चल रहे कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने विधायकों द्वारा रखी जा रही विभिन्न समश्याओं के त्वरित समाधान करने को लेकर सभी अधिकारियों को अहंम निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने समाधान की प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कहीI मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान…

ऋषिकेश की यातायात व्यवस्था को केंद्र में रख किया जाय मास्टर प्लान तैयार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के चलते ऋषिकेश शहर के यातायात पर चर्चा करते हुए मास्टर प्लान हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि ऋषिकेश मास्टर प्लान में 3 जनपद और लगे हुए हैं वहीं स्थानीय निकाय भी शामिल हैं। इसके लिए सभी जनपदों के साथ आपसी समन्वय से इस दिशा…