Blog

जिलाधिकारी ने की ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल

रुद्रप्रयाग: जनपद के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं। जिसको लेकर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल की है I जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के लिए कृषि बीज एवं उपकरण एवं आवश्यक कृषि सामग्री पहुंचाने के लिए सचल एग्री क्लिनिक वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करते हुए उक्त वाहन के माध्यम से लाने…

मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: पुलिस मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों की तलाश में जुट गयी हैं| युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसपर श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए। तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट में फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ…

जिलाधिकारी ने किया ‘वार्तालाप’ क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का शुभारंभ

अधिकारियों ने दी केंद्र की योजनाओं के लाभ की जानकारी उत्तरकाशी: बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित वार्तालाप क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ I भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में इसका आयोजन किया गया I इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में जिले के दूर-दराज से आए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में कृषि,स्वास्थ्य,जल निगम,ग्राम्य विकास एवं…

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं| तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड…

सीएम धामी ने स्वछता कर्मियों से की बातचीत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी बातचीत की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल से सम्बंधित समस्याएं

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की ली जानकारी पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने बुधवार को तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा, ग्राम सौड़लेख एवं ग्राम मझेड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया I उन्होंने इस दौरान संबंधित ग्राम की पेयजल समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा के ग्रामीणों ने…

बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा फूलदेई पर्व: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना दी| उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में फूलदेई पर्व को मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी…

जिलाधिकारी ने किया पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया| जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के फूल के पौधों को देखा| जिसके बाद उन्होंने चंद्र बल्लभ कापड़ी के कार्यों की सराहना की|जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी को फूलों का बुके तैयार करने की ट्रेनिंग लेने का भी सुझाव दिया| इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को चन्द्र बल्लभ कापड़ी का विजिटिंग कार्ड सभी विभागों में वितरित किया जाने के निर्देश दिए| पुष्प नर्सरी संचालक चंद्र बल्लभ कापड़ी ने बताया कि उनके…

सदन में कांग्रेसी विधायकों के व्यवहार के विरोध में भाजपाईयों ने फूंका पुतला

देहरादून: गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों के व्यवहार से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया I साथ ही उन्होंने सदन में कांग्रेस विधायकों के व्यव्हार की निंदा की I भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने डोईवाला चोक पर कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका और उनके विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आरती लखेडा ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों का व्यवहार निंदनीय है। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्र में राज्य के…

वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर सीएम धामी ने दी अपनी प्रतिकिर्या

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंघ धामी ने वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर अपनी प्रतिकिर्या दी हैं| सीएम इस बजट को प्रदेश के लिए लाभदय बताया हैं| सीएम धामी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है। ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जहां…