Blog

पर्यटन सीजन से पहले गड्ढा मुक्त होंगी सड़के, जिलाधिकारी ने दिए जरुरी निर्देश

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले की 15 प्रमुख पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले चकाचक किये जाएंगे। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्देश पर जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 15 प्रमुख मार्गों के रिन्यूअल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए वर्ष 2023-24 के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत मिल गई है जिले की प्रमुख…

होली के दिन डूबे दो युवकों मे से एक का शव बरामद

देहरादून: आठ मार्च को होली पर्व के दिन आदित्य अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर गया था। पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। आज एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया।  होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया गया। आज बुधवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक पेड़ के पास शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत टीम के साथ…

बजट सत्र का तीसरा दिन, वित्त मंत्री ने किया 77407.08 करोड़ का बजट पेश

देहरादून: भराड़ीसैंण स्थित विधानभवन में धामी सरकार बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नया वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। बजट प्रस्तुत होने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर कहा कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। हर वर्ग का इसमें ध्यान रखा गया है। सीएम ने कहा कि -बजट में रोजगार पर फोकस किया गया है। इसके अलावा…

जेल में बंद बिश्नोई ने फिर दी सलमान खान को धमकी

देहरादून: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी है। उसने कहा हैं कि वह सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। दरअसल, जेल से एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान बिश्नोई ने बड़े खुलासे किए तो वहीं सलमान को फिर धमकी दी।लॉरेंस ने कहा कि सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। उसने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है। हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता है। सलमान ने हमारे समाज का अपमान किया है। हम चाहते हैं वह सबके…

मुख्य विकास अधिकारी ने हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर की बैठक

रुद्रप्रयाग: चिरबटिया में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैराथन के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होने जल संस्थान को कार्यक्रम में पानी का…

जिलाधिकारी ने किया बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़: मंगलवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ब्लड सेंपलिंग कार्यों , डायलिसिस कार्यों आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ ही चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण व चिकित्सा स्टाफ की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा स्टाफ को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचएस हयांकी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में 4 डॉक्टर तैनात हैं तथा…

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर रुद्रप्रयाग: नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई I जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी…

फुलदेई की हुई शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने बच्चों के साथ मनाया उत्सव

देहरादून: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई मनाया जाने लगा है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी फुलदेई पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया। फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी लोक संस्कृति जीवंत हुई। फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे फूल बरसाए। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द…

जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया I इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए I जिलाधिकारी ने सोमवार को देर सांय जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग, रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड पर किए जा रहे समस्त कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में अब तक किए गए कार्यों की जांच की। जिलाधिकारी ने सड़क किनारे…

सदन में हंगामा, सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित

गैरसैण: गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दूसरे दिन भी भारी हंगामे की स्थिति बनी रही। सदन के बाहर जहां कांग्रेसी विधायकों ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया, वही सदन के अंदर भी जब विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार हनन पर अपनी रिपोर्ट पेश कर रही थी तो विपक्ष के कांग्रेसी विधायकों ने इससे असहमति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वेल में आए कांग्रेसी विधायकों के टेबल तक आने और रूलबुक फाड़ने से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा करने वाले सभी कांग्रेसी विधायकों को एक…