टिहरी: ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ के छठवा दिन महिला शक्ति के नाम रहा। सोमवार प्रातः योग अभ्यास से महोत्सव की शुरूआत हुई। सुबह के सत्र में सभी 6 योग संस्थानों द्वारा योग साधकों को योग अभ्यास कराया गया। इसके बाद द्वितीय सत्र में ब्रह्मकुमारी की ओर से प्रांगण में मौजूद लोगों को शरीर और मन को शांति प्रदान करने हेतु प्रणायाम एवं आसान की विस्तृत जानकारी दी गई। योग महोत्सव के तीसरे सत्र में उत्तराखण्ड आयुर्वेद महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा नाड़ी…
Blog
राज्य में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती क्षेत्र के विशेषज्ञों को किया जाएगा आमंत्रित: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मदन कुमार घिल्डियाल, भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश सेवा के इन अधिकारियों को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में…
सीम धामी ने दिए निर्देश विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें जिलाधिकारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों के समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने निर्देश दिये कि सभी जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें। विधायकगणों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए जो भी प्रस्ताव जिलाधिकारियों को प्राप्त होते हैं, उन्हें शासन में भेजने के बाद भी उस पर कार्य प्रगति की शासन से जिलाधिकारी अपडेट भी लेते रहें। जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया…
उमेश पाल हत्याकांड: पहली गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर
देहरादून: बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड के 11 वें दिन प्रयागराज पुलिस ने यमुनानगर के कौंधियारा थाना इलाके में एक और बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी और उमेश पाल एवं सरकारी गनर पर पहली गोली चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा थाना इलाके में है। पुलिस की…
20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे मनीष सिसोदिया
देहरादून: दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज (सोमवार को) सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को विपश्यना सेल भेजा है। उन्हें गीता, डायरी और पेन रखने की इजाजत दी गयी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दवाएं रखने की भी इजाजत मिली है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। सिसोदिया की अब…
सीबीआई की छापेमारी पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर किया वार
देहरादून: राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई द्वारा की गयी छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंन इसको अपमानजनक बताया है| सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह ग़लत (राबड़ी देवी के घर CBI पहुंचने पर) है, विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं।मैंने कल कहा था कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED, सीबीआई या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जाता है| बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री…
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सरकार ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल…
सितंबर तक लौटानी होगी उधार ली बिजली: नियामक आयोग
देहरादून: ऊर्जा संकट के समय पिछले साल नवंबर से इस साल फरवरी के बीच यूपीसीएल ने दूसरे राज्यों से जो बिजली उधार ली थी, वह अब जून से सितंबर माह के बीच लौटानी है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इसकी अनुमति दे दी है। यूपीसीएल को इसके लिए एनर्जी बैंकिंग एग्रीमेंट (ईबीए) 15 दिन के भीतर नियामक आयोग में जमा कराना होगा। यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग में एक याचिका दायर की थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि कोविड के बाद से प्रदेश में बिजली की मांग में पांच से…
एसपी सिटी क्राइम ने की लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
हल्द्वानी: होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी सिटी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से होली के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशे में वाहन न चलाने व हुड़दंग नही करने की अपील की हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान अगर हुडदंग मचाई तो हुड़दंगियों…
जिलाधिकारी ने प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश व जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए तथा रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही कामना बाबा केदारनाथ से करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व बुराई पर विजय का प्रतीक है। हमें अपने जीवन से बुराई को त्यागकर सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करना है जिससे…
