Blog

आम जनता व विशेषज्ञों के सुझाव बनेंगे राज्य के विकास के आधार: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने सबको मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेने की बात कही। रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किये जायेंगे। सुझाव देने वालों को अपने अपने…

कनिष्ठ सहायक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

टिहरी: लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी बारह परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनपद में परीक्षा के लिए बारह परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में कुल दो हजार एक सौ उन्नीस अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच सौ उन्सठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु एक नोडल अधिकारी, एक जोनल मजिस्ट्रेट तथा बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक परीक्षा आयोजित…

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आगाज़

टिहरी: जनपद में समस्त विभागों के इच्छुक अधिकारीयों व कर्मचारियों के लिए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आयोजन किया जा रहा हैI वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस के लिए महारणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर, रायपुर देहरादून तथा हॉकी के लिए वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक दस एवं ग्यारह मार्च को प्रातः साड़े आठ बजे से आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रिड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज प्रतियागिता…

धामी सरकार बजट पेश करने से पूर्व आम जनता से करेगी संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करने से पूर्व वर्ष कि तरह इस बार भी जनता के सुझाव मांगे हैंI जिसको लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया थाI निर्देशों का पालन करते हुए जनपद स्तर पर इस बाबत बैठकों का भी आयोजन किया गयाI इसी कड़ी में बजट पेश करने से पूर्व पांच मार्च को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बजट पर संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों से चर्चा…

होली मिलन समारोह में जमकर झूमे सीएम धामी

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत के बनबसा एवं टनकपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली…

निर्विवाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया प्लान तैयार

बागेश्वर: आगामी सोलह मार्च से प्रारंभ होनी वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जनपद में कुल इक्कावन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सभी परीक्षा केंद्रो को चार जोन व बारह सैक्टर में बाटा गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने परीक्षाओं को सुचारू निर्विवाद संपन्न कराने हेतु चार जोनल व बारह सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। सभी परगना मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सुचारू निर्विवाद परीक्षा संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि…

नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार ने किया युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, सांसद निशंक भी रहे मौजूद

हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार ने युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने किया। कार्यक्रम में लगभग 192 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया, इस दौरान प्रतिभागियों के अतिरिक्त बड़ी तादात में लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल भी लगाए गए। संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में दर्शनीय स्थलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई| शनिवार को उत्तराखण्ड संस्कृत…

थारू समाज के उत्थान व कल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रही सरकार: सीएम धामी

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड जनजाति एवं अन्तर्राष्ट्रीय थारू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले जनजाति महोत्सव आयोजनों के लिये उत्तराखण्ड जनजाति शोध संस्थान से धनराशि दिए जाने की घोषणा की। वहीं उन्होंने खटीमा जनजातिय खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने को लेकर प्रतिवर्ष जनजातिय युवा खेल महोत्सव आयोजित किये जाने, ग्राम पहेनिया में देवा पोषक शारदा नहर पर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण, ग्राम लामाखेड़ा में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किये जाने की भी घोषणा की। शनिवार को…

मुख्य विकास अधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की प्रगति रिपोर्ट को लेकर की समीक्षा बैठक

टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संशय का समय के अंतर्गत समाधान कर आपसी समन्वय से आवंटित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि नोडल अधिकारियों से समन्वय करते हुए प्रतिदिन के कार्यों की दैनिक रिपोर्ट 4 बजे तक…

उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं टिहरी: जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया I जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से एलिट महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का बोराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में 25 से 27 फरवरी 2023 तक आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि…