Blog

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या

देहरादून: घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल करने में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार भंडारी बाग निवासी बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां…

सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक

देहरादून: शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। जिससे खरीद-फरोख्त से जुड़े प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। बहादराबाद में सहारा इंडिया कंपनी की 544 बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आरोप है कि निवेशकों को भुगतान करने की बजाए उन्हें गुमराह करते हुए अरबों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त की जा…

‘वर्ल्ड हेयरिंग डे’ पर बहरेपन को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जानिए डॉक्टर्स की सलाह रूद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रूद्रप्रयाग के निरीक्षण में वर्ल्ड हेयरिंग डे पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया I जिसमे बहरेपन व सुनने की हानि को रोकने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मोबाइल के संतुलित उपयोग करने व तेज ध्वनि में संगीत सुनने से बचने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एच.सी.एस. मर्तोलिया ने बताया कि इस वर्ष सभी के लिए कान एवं श्रवण देखभाल ‘आओ इसे मिलकर संभव बनाएं’ थीम के साथ विश्व श्रवण दिवस का…

सीएम धामी ने गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर्व की तैयारियों को लेकर गृह विभाग तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को होली पर्व के दौरान आसामाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाने के निर्देश दिए| मुख्यमंत्री ने कहा कि होली को लेकर पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करें। प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में विशेष सर्तकता बरती जाए। उन्होने पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए।…

जिलाधिकारी ने विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर सभी नोडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी एवं अधिकारियों के आवास, हैलीपैड एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। भराडीसैंण में हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को कड़ी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत, वाहन,…

गर्मी ने दिखाए तेवर, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

देहरादून: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई थी, वहीं अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके…

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल

देहरादून: कन्नौज जिले में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी| हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक को पास के गांव के लोग उठा ले गए। मृतक का शव सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, जबकि घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे हाथिन गांव निवासी दिनेश सिंह (50) छिबरामऊ गांव वापस जा रहे थे। उसी दौरान कपूरपुर गांव…

नशेडी बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

देहरादून: पंतनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है I नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है की पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक निवासी भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह…

मुख्य सचिव ने लैंड बैंक के लिए सभी सरकारी भूमि और भवनों की मांगी जानकारी

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में लैंड बैंक के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों और सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए प्रदेश में उपलब्ध सभी सरकारी भूमि और भवनों की जानकारी लैंड बैंक के लिए बनाए गए पोर्टल में अपलोड किए जाने की बात कही। गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि लैंड बैंक बन जाने से प्रदेश का बेहतर तरीके से विकास किया जा…

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए 17 शिक्षकों का चयन,शासन ने जारी किया आदेश

देहरादून: शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रदेश के 17 शिक्षकों को वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गयाI इसमें बेसिक के 10 माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गयाI शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा में पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा की प्रधानाध्यापक आशा बुड़ाकोटी, उत्तरकाशी के प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुकसाल, देहरादून जिले के जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के…