जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को विभिन्न माध्यमों से नन्दा गौरा योजना के प्रथम तथा दितीय चरण के अन्तर्गत आवेदनकर्ताओं द्वारा फर्जीवाड़े की सूचना मिली I इसका संज्ञान लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आय प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। मामले को लेकर जांच अधिकारी सुलेखा सहगल ने मुख्य विकास अधिकारी को आय प्रमाण पत्रों की जांच रिपोर्ट सौंपी| जांच रिपोर्ट से सामने आया हैं कि महिला सशक्तिकरण…
Blog
फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक का शव
देहरादून: बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईI उनका शव फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कर्ज से परेशान चल रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले थे। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहे थे…
भोटिया जनजाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर समुदाय के लोगों ने जताया आक्रोश
चमोली: भोटिया जनजाति पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया हैं। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने सोशल मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
कैबिनेट मंत्री ने फुटबॉल मैदान का किया शिलान्यास
हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास कियाI इस स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे फुटबॉल मैदान की कुल लागत करीब 477.39 लाख रुपये है जो कि एक वर्ष के अंतराल में पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “जो कहा वह पूरा किया” वाक्य पर आगे बढ़ रही है।इस मैदान के बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा को…
जोशीमठ भू धंसाव: पुनर्वास पैकेज के तहत पहले दिन 03 प्रभावितों को मिली 63.20 लाख की धनराशि
जोशीमठ: भू धसांव के कारण प्रभावित भवन स्वामियों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा धनराशि का वितरण शुरू हो गया है। पुनर्वास पैकेज वितरण के तहत पहले दिन 03 प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि का वितरण किया गया है। जिन प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरित की गई है, उनमें गांधीनगर वार्ड के प्रभावित से.नि. सूबेदार मेजर मंगलू लाल पुत्र बाली लाल तथा सुनील वार्ड के प्रभावित कृष्णा पंवार पुत्र कल्याण सिंह एवं बलदेव सिंह पंवार पुत्र कल्याण सिंह शामिल है। इन तीनों परिवारों को 63.20 लाख का मुआवजा वितरण…
सीएम धामी ने लेफ्टि. जनरल से की मुलाकात
जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए दिए जरुरी निर्देश
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसके चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए I जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं I ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम…
बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या
देहरादून: घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल करने में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार भंडारी बाग निवासी बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां…
सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक
देहरादून: शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। जिससे खरीद-फरोख्त से जुड़े प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। बहादराबाद में सहारा इंडिया कंपनी की 544 बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आरोप है कि निवेशकों को भुगतान करने की बजाए उन्हें गुमराह करते हुए अरबों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त की जा…
‘वर्ल्ड हेयरिंग डे’ पर बहरेपन को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
जानिए डॉक्टर्स की सलाह रूद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रूद्रप्रयाग के निरीक्षण में वर्ल्ड हेयरिंग डे पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया I जिसमे बहरेपन व सुनने की हानि को रोकने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मोबाइल के संतुलित उपयोग करने व तेज ध्वनि में संगीत सुनने से बचने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एच.सी.एस. मर्तोलिया ने बताया कि इस वर्ष सभी के लिए कान एवं श्रवण देखभाल ‘आओ इसे मिलकर संभव बनाएं’ थीम के साथ विश्व श्रवण दिवस का…
