देहरादून: पुलिस ने देर रात एक हुक्काबार में छापे-मारी की| इस दौरान पुलिस ने चार हुक्के सहित अन्य सामान बरामद किए। कार्यवाही के बाद हुक्काबार को बंद कर दिया गया है। पटेलनगर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। जिससे कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके। पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई के समीप एक स्थान पर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित हो रहा है। सूचना मिलने के बाद देर रात को आईएसबीटी चौकी के इंचार्ज संजीत कुमार ने मौके…
Blog
आपदा प्रभावितों के बंद घरों में चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
जोशीमठ: आपदा प्रभावितो के बंद पड़े आवासों मे धावा बोलकर चोरी करने वाले नेपाली मूल के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ माल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जोशीमठ भू धंसाव आपदा के चलते विभिन्न प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने नगर पालिका जोशीमठ ,गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली किए…
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तार,पीएम मोदी के पिता पर की थी अमर्यादित टिपण्णी
देहरादून: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिपण्णी देने पर बवाल छिड गया है I जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस के अनुरोध पर उन्हें दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। वह रायपुर जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस का अनुरोध मिलने पर कांग्रेस…
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
कोटद्वार: पुलिस ने तीन लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। पौडी पुलिस कप्तान श्वेता चैबे के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान काशीरामपुर तत्ला से 20 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रूपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने…
16 केन्द्रों पर पीसीएस मुख्य परीक्षा आज, सख्ती के निर्देश
देहरादून: आज प्रदेश के 16 केन्द्रों पर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया है I परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू की गई है । परीक्षा केन्द्रों में अभियार्थियों की सख्त चेकिंग की गई। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हल्द्वानी में परीक्षा के लिए…
जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में की बैठक
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और हल्द्वानी के प्रधानाचार्य से फोन के माध्यम से बातचीत की| जिसमे कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आने वाला सामान रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य ने बताया कि जल्द ही बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए नर्स स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पैरामेडिकल…
यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने किया अनुबंध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया गया अनुबंध देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना एवं अविरल जैन ने एमओयू हस्ताक्षरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से…
रेलवे सुरंग निर्माण: विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों का गहरा आक्रोश
श्रीनगर: जीआईटीआई मैदान से जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में भारी विस्फोटकों का उपयोग किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इसको लेकर सुरंग निर्माण स्थल के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन व आरवीएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना हैं कि प्रशासन की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि विस्फोटों से उनके घरों को भारी खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौरव…
आइएसबीटी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री, अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश
देहरादून: परिवहन मंत्री चंदन रामदास अचानक आइएसबीटी के औचक निरीक्षण को पहुंच गए। इस दौरान वहां की बदहाली देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इस दौरान बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत भी की I बुधवार शाम दिल्ली जा रहे परिवहन मंत्री चंदन रामदास बुधवार शाम अचानक आइएसबीटी के औचक निरीक्षण को पहुंच गए। वहां की बदहाली देख उनका पारा चढ़ गया। परिवहन मंत्री ने न केवल बस अड्डे के सुधार के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत…
पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 121 किलों गांजा बरामद
हरिद्वार: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से 121 किलों गांजा बरामद हुआ हैं| सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को अलग-अलग वाहनों से 121 किलों गांजे की तस्करी करते हुए दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चमोली से आ रहे थे। यह माल डोईवाला निवासी राजेंद्र को देना था।
