देहरादून: फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर रूड़की के व्यापारी के यहां फर्जी इनकम टैक्स की रेड 20 लाख की ठगी हुई हैं| रूड़की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ढाई लाख रूपये नगद, एक एप्पल का फोन व कार बरामद की है। रुड़की क्षेत्र में फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम ने व्यापारी एवं परिवार जन को कार्रवाई का भय दिखाकर उनसे 20 लाख रुपए की रकम ठगी थी। इसको लेकर व्यापारी सुधीर कुमार जैन पुत्र एमके जैन की कोतवाली गंगनहर में…
Blog
जनपद पौड़ी में ईको टूरिज्म व सोलर प्रोजेक्ट्स को दिया जाय बढ़ावा: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पौड़ी जनपद में मूलभूत अवसंरचना विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से जनपद के अन्तर्गत सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पौड़ी में सीवरेज सिस्टम के विकास एवं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्लान तैयार किया जाए। कहा कि जनपद में सोलर प्रोजेक्ट्स की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। सोलर प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में अधिक से अधिक…
मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक…
भारत की पहली एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी को मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति
-पार्क में नक्षत्र, सौर मंडल और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे: जिलाधिकारी हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के निर्देश में शासन से एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद एरीज के निदेशक प्रोफेसर दीपंकर बैनर्जी, एरीज के नोडल अधिकारी मोहित जोशी, रेंजर उमेश आर्या व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि वन भूमि हस्तांतरण के लिए अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन ने एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्धातिंक स्वीकृति…
महिलामोर्चा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
-नकल विरोधी कानून व 30% क्षैतिज महिला आरक्षण अध्यादेश लागू करने पर किया आभार व्यक्त देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कीI इस दौरान मोर्चा ने नकल विरोधी कानून पारित करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया | भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज महिला आरक्षण अध्यादेश लागू करने के लिए भी राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया | बुधवार को सचिवालय में सीएम धामी से…
मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा, बोले 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सिखाएगी सबक
देहरादून: नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर राजनीतिक टकरार शुरू हो गई है I कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है I उन्होंने दावा किया है कि 2024 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी।” बताया कि अन्य दलों के…
विदेश मंत्री के बयान पर ओवैसी ने साधा निशाना
देहरादून: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा एलएसी मुद्दे पर दिए बयान के बाद से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके बयान को लेकर जुबानी हमले किए हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी विदेश मंत्री पर हमला बोला है। ओवैसी ने विदेश मंत्री से सवाल किया कि अगर सरकार के पास कुछ भी छुपा नहीं है तो वह संसद में बहस से भाग क्यों रही है? ओवैसी ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा कि अगर चीन सीमा संकट पर…
आईएएस-पीसीएस समेत कई अफसरों के विभाग बदले
देहरादून: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गयाI इसके साथ ही शासन ने सात आईएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर दिया है। तिवारी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आईएएस बीके संत को आयुक्त खाद्य विभाग भी दिया गया है जबकि आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक…
करंट की चपेट में आये सेना के जवान,एक की मौत, तीन घायल
देहरादून: उत्तरकाशी के ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शहीद पार्क में बुधवार को पूर्व सैनिकों के लिए एक कार्यक्रम होना था, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए शहीद पार्क में सेना की ओर से मंगलवार सुबह से टेंट लगाने का कार्य शुरू किया गया…
मुख्यमंत्री ने किया ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण, कांग्रेस ने किया हंगामा
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसको लेकर जमकर हंगामा कर दिया I ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ के लोकार्पण के दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोश, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी…
