Blog

जमीन दिलाने के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी

देहरादून: पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं| पवनेश चैहान पत्नी प्रवीण कुमार ने पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंकज मलिक (नीवासी मोहब्बेवाला), विजय कुमार (नवासी नई बस्ती रेसकोर्स) व वसीम अहमद (निवासी आजाद कॉलोनी) ने मिलकर आर्केडिया ग्रांट स्थित एक जमीन दिखाकर पीड़िता से 28 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। धोखाधड़ी का शिकार हुई पीड़िता ने जब अपने…

शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीटा,दाएं हाथ की टूटी हड्डी

देहरादून: एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की ओर से डंडे से पीटने का मामला सामने आया है।  शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूट गईI वहीं सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौपी और पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिएI जानकारी के अनुसार मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन 17 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया…

छात्रवृत्ति घोटाले में 101 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

देहरादून: प्रदेश में हुए छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एसआईटी ने 101 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। हैरानी की बात ये है कि इस छात्रवृत्ति घोटाले में न केवल उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार अभी 101 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, जबकि 10 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। एसआईटी प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इन तमाम लोगों के खिलाफ आईपीसी…

शादी की खुशियां हुई गम में तब्दील, चाचा के हाथों लगी भतीजे को गोली

देहरादून: शादी में डीजे डांस के दौरान हुई हार्श फायरिंग से एक युवक की हुई मौत I किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई I घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह (14) को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही…

मुख्य विकास अधिकारी ने होने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने लेखाकार, गु्रप मोवलाइजर तथा बिजनेश प्रमोटर पदों के लिये आयोजित परीक्षा का पारदर्शी तरीके से कराये जाने को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में भ्रमण कर गहनता से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 290 परीक्षार्थी शामिल हुये। इस परीक्षा में केवल लिखित परीक्षा ही रखी गयी है तथा उसी आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष…

चारधाम यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां कर लें पूर्ण: मुख्यमंत्री धामी

-लोक निर्माण विभाग की शत प्रतिशत सड़कें शीघ्र गड्ढ़ा मुक्त की जाएं -चारधाम यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जायेगी -चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व अधिकारी फील्ड पर जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा कीI इस दौरान उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारीयों व विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व ही तैयारियां पूर्ण कर लें। सीएम ने यह भी निर्देश…

पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यार्ती उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 फरवरी से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अन्दर और बाहर यानि परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक उत्तराखण्ड परिवहन…

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर युवकों ने दरोगा से की मारपीट

देहरादून: वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक बुलट पर बिना हेलमेट आते हुए दिखाई दिएI जब पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया तो चालक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दियाI कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। दरोगा मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी।उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना…

शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति की रकम डकार गए अधिकारी

देहरादून: शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर अधिकारियों ने छात्रवृत्ति की रकम में से 50 फीसदी का गबन कर दियाI करीब 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति शिक्षण संस्थानों को भेजी गई थी। इसमें से 100 करोड़ रुपये अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों ने खुद डकार दिएI जानकारी के अनुसार शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर अधिकारियों ने हरिद्वार और देहरादून जिलों से जारी छात्रवृत्ति की रकम में से 50 फीसदी का गबन कर दियाI शुरुआत में यह घोटाला 400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा था। इसके लिए कुमाऊं और गढ़वाल में जांच…

सूबे में बनेंगे एक हजार क्लस्टर मॉडल स्कूल: धन सिंह रावत

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले के दौरान उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये सीएम ने कहा कि उनके पास एक नये समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आ गई है। जिसका उनको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रोजगार मेले के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिये शिक्षा विभाग…