हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार में सीवरेज ट्रीटमेंट व वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।
Blog
मैक्स हुई सड़क दुर्घटना का शिकार, दो लोगों की मौत
कोटद्वार: रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। शाम होने के कारण घटना का…
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, सभी कार्मिकों की एसीआर होगी ऑनलाइन
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर के सम्बन्ध में शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने कार्मिकों की एसीआर को ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए| सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति में एसीआर का उपलब्ध न होना एक बहुत बड़ा कारण रहा है। अच्छा कार्य कर रहे कार्मिक भी एसीआर की उपलब्धता न होने से या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते…
ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए बनाया जाय संस्थागत तंत्र: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने यातायात संकुलन को कम करने को लेकर सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाये जाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता बतायाI सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी को सक्रिय किया जाए।…
देहरादून मसूरी भ्रमण पर आये पूर्वोत्तर छात्रों के दल ने सीएम धामी से की भेंट, अनुभव किए साझा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास बताया। सोमवार को देर सायं सीएम आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में आये छात्रों के दल…
कांग्रेस का अडाणी को लेकर प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जांच कराने की कर रहे मांग
देहरादून: कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश के लिए दबाव बनाये जाने को लेकर देश भर में एलआईसी व एसबीआई मुख्यालयों पर प्रदर्शन कियाI गया। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा एलआईसी, एसबीआई समेत अन्य प्राइवेट कंपनियों पर दबाव के चलते उन्होंने अडाणी ग्रुप की कंपनियों में पैसा लगाया हैI उन्होंने केंद्र सरकार से जेपीसी गठित कर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा अडाणी ग्रुप पर लगाये गए आरोपों जाँच कराने की मांग की हैI अडाणी समूह की कंपनियों को लेकर अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद…
चालक नेअधिकारी के आवास पर झोंकी फायर,गिरफ्तार
बागेश्वर: मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर उनके चालक ने द्वारा ही फायर झोंकने का मामला सामने आया है। घटना की वजह चालक अवकाश के दिन भी ड्यूटी करने को लेकर तनाव मना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी अधिकारी से फोन पर उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर…
दुखद: गंगा में डूबे दो नाबालिग सगे भाई
पौड़ी: गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने के बाद गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नही चल पाया था। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए, वापस लौटे बच्चों ने बताया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक…
प्रोपर्टी डीलिंग विवाद के चलते युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चैधरी को घर बुलाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमरदीप की हत्या उसी के पार्टनर ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर की हैI अमरजीत चौधरी पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका हैI परन्तु कुछ समय पूर्व वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया थाI घटना के मुताबिक अमरदीप के पार्टनर राजकुमार मालिक ने रविवार रात उसे अपने घर बुलाया, जिसके बाद अमरदीप अपने साथी सोनू राठी के साथ मोटर साईकिल…
स्थानीय उत्पाद से बने भोजन के साथ महिलाओं को दिया जाए वेस्टर्न भोजन बनाने का प्रशिक्षण: महाराज
देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी के ग्राम तिवाड़ में पंडित दीन दयाल गृह आवास (होम स्टे) के अंतर्गत निर्मित गढ़वाल दर्शन होम स्टे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम तिवाड़ को पर्यटन ग्राम घोषित किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल गृह आवास का महिलाओं द्वारा संचालन किए जाने पर प्रसन्नता जताते कहा कि आज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद से बनी भोजन की थाली बड़े-बड़े होटलों में परोसी जा रही हैI शनिवार को निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रसन्नता की बात है…
