Blog

फर्जी डॉक्टर डिग्री रजिस्ट्रेशन मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून : भारतीय चिकित्सा परिषद में फर्जी डॉक्टर डिग्री रजिस्ट्रेशन कराने पर पुलिस ने परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे गिरफ्तार तीनो आरोपियों ने फर्जी डिग्रियां बांटने और रजिस्ट्रेशन किए जाने की बात कबूली है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक एसटीएफ ने पिछले माह प्रदेश में चल रहे फर्जी डॉक्टर रैकेट का खुलासा किया था।इस दौरान पुलिस ने फर्जी डिग्री का मास्टरमाइंड इमलाख के भाई समेत दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया…

जिलाधिकारी के निर्देश पर तूना-बौंठा मोटर मार्ग अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग का राजस्व, लोनिवि व पुलिस विभाग की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया | इस मार्ग पर अतिक्रमण समेत आए दिन लग रहे जाम की शिकायतों पर संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने यह निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने राजस्व, लोनिवि व पुलिस विभाग को समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए| बीते शनिवार को तहसीलदार मंजू राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद लोनिवि, राजस्व, पुलिस विभाग व नगर पालिका की टीम…

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार ने सुनी परिवहन व्यावसायियों की समस्या, दिए अहंम निर्देश

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.एल. शाह ने परिवहन व्यावसायियों की समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में एक बैठक की। इस दौरान परिवहन कुम्भ नगरी हरिद्वार में परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुईI वहीं पार्किंग की व्यवस्था समेत शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद जनपद हरिद्वार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सिडकुल हरिद्वार में पार्किंग एवं नोएंट्री की समस्या…

केन्द्र व राज्यों के मध्य आपसी समन्वय में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. एस.एस. संधु

देहरादून: मुख्य सचिव उत्तराखण्ड डॉ. एस.एस. संधु ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के साथ 15वीं बैठक की। इस दौरान मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों में स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात जोर दिया गया। स्थानीय उत्पादों को मिड डे मील के अंतर्गत अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात की गई। दूरस्थ गांवों में 5 किमी के दायरे में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही, भारत नेट 1, भारत नेट – 2 एवं भारत नेट –…

सीएम धामी ने कराया अपने बड़े बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा तट पर अपने बड़े बेटे दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया| सीएम के साथ उनकी पत्नी सहित परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। जिसके बाद उन्होंने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया।  बता दें, हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं, जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व माना जाता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। बालक की 8 वर्ष की आयु होने पर यज्ञोपवीत संस्कार कराया जा सकता है, लेकिन आज के समय में बदली जीवनशैली के कारण…

सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर बेग को दी अग्रिम जमानत, मध्यप्रदेश सरकार से मांगा जवाब

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने डॉ मिर्जा मोजिज बेग बढ़ावा देने के लिए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ ने डॉ बेग की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही शीर्ष अदालत ने तीन सप्ताह के भीतर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नोटिस जारी करें। इस बीच, याचिकाकर्ता के खिलाफ अंतरिम संरक्षण होगा, यदि आवश्यक हो तो…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यक विरोधी नीति का खुलेआम प्रदर्शन करने का लगाया आरोप

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर अपनी अल्पसंख्यक विरोधी नीति का खुलेआम प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है| उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप और विदेश में पढ़ने के लिए शैक्षिक कर्ज पर दी जाने वाली सब्सिडी रद्द करने का सरकार का फैसला मनमाना और तर्कहीन है। पहले से ही कई योजनाएं चलने के सरकार के तर्क पर चिदंबर ने लिखा कि क्या यही फेलोशिप और सब्सिडी थी, जो अन्य योजनाओं के जैसे…

पेड़ से लटके मिले युवक व युवती के शव

देहरादून: युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।

सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। एनसीसी कैडे्टस को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे एनसीसी कैडे्टस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम स्थान मिलना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिये यह गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट् यश पाण्डेय (बैण्ड…

सीएम धामी ने पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे | इस ब्दौरण उन्होंने मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की |