देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ किया| साथ ही उन्होंने जिला कारागर में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकापर्ण किया। इस दौरान प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प सिद्धि के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओं, सेलिब्रिटिज, सफल लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। सीएम ने कहा कि…
Blog
12 फरवरी को होगी पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा, आयोग ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये है I इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। पूर्व में आयोग ने आठ जनवरी को प्रदेशभर में पटवारी-लेखपाल परीक्षा कराई थी। इसका पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी। अब 12 फरवरी को यह परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड नाम, पिता का…
जिलाधिकारी रीना जोशी ने रोड़ कटिंग कार्य को लापरवाही से किये जाने पर जताई नाराजगी
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने रसैपाटा-बुंगाछीना मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रसैपाटा- बुगाछीना रोड़ कटिंग कार्य को लापरवाही से किये जाने व रोड़ का मलबा डम्पिंम जोन में न डाले जाने पर नाराजगी जताई| उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों के जो खेत मलबे में दबकर बर्बाद हो गये हैं उनका मुआवजा ग्रामीणों को दिए जाने के निर्देश दिए| जिलाधिकारी ने इसके अलावा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, टैंकों एवं स्रोतों को तत्काल दुरुस्त करवाये जाने की भी बात कही|उन्होंने रोड कटिंग…
पीसीएस परीक्षा शुल्क जमा नही करने पर 603 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त
देहरादून : 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस की परीक्षा होने जा रही है |उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल चुने गए उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा कराने को कहा था | इस प्रक्रिया के चलते 603 अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने शुल्क जमा नहीं करने पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है| आयोग का तर्क है कि बार – बार चेताने के बाबजूद भी इन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराया | दस अगस्त को आयोग…
बलिदान और हादसे को लेकर पक्ष-विपक्ष पर छिड़ा विवाद
देहरादून: राजनीती में अक्सर वार-पलटवार का दौर चलता रहता है I ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गाँधी पर निशाना साधा है I जिसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सामने आये है और उनपर पलटवार किया है I दरअसल, सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर (कश्मीर) में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा नेताओं पर टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कभी देश के लिए प्राणों का बलिदान नहीं…
एक से अधिक जगह चुनाव लड़ने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने बताया विधायी से जुड़ा, याचिका की ख़ारिज
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं के किसी एक पद के लिए, एक से ज्यादा जगह से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की याचिका को रद्द कर दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि यह मामला विधायिका से जुड़ा है। इसलिए इस पर फैसला संसद को ही करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसी प्रत्याशी को एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की इजाजत विधायी नीति से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए यह संसद का फैसला होगा कि इस राजनीतिक लोकतंत्र में यह विकल्प लोगों को मिलना चाहिए या…
पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी होगी तैनात
देहरादून: प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक्शन मोड में आ गया है I इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। साथ ही सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक कर दिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने नए सिरे से…
शिक्षा मंत्री ने की स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी घोषणा, महीने में एक दिन होगा बैग फ्री डे
देहरादून: प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूली बच्चों के लिए एक राहत देने वाली घोषणा की है I उन्होंने कहा है कि बच्चों के भारी-भरकम बैग के बोझ को कम करने के लिए विचार-विमर्श किया जायेगा I साथ ही महीने में एक बार बैग फ्री डे मनाया जायेगा, जिससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी I बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय एवं एससीईआरटी की ओर से एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन…
महिला के साथ धोकाधड़ी कर रचाई शादी, धर्मांतरण न करने पर दी हत्या की धमकी
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र से महिला के साथ धोकादारी कर शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने और हत्या की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग नाम की दो फर्जी आईडी बरामद की गयी हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी एक महिला से अजहर अहमद ने राहुल नाम बताकर शादी रचाई थी। कुछ समय पहले…
विपक्ष ने उठाए बजट पर सवाल, कहा घोषणाओं के बल पर फुलाया खाली लिफाफा
देहरादून: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों को लेकर कई ऐलान किए गए हैं। जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष ने अपनी राय साँझा की है I इसके साथ ही विपक्ष की ओर से बजट पर सवाल खड़े किये गये है I पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार का आखिरी बजट उस खाली लिफाफे की तरह है, जिसे घोषणाओं के बल पर फुलाया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया है। पूर्व सीएम ने…
