जोशीमठ: भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण का कार्य जल्द पूर्व हो जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए| इस दौरान जिलाधिकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों लोगों से भी मिले और…
Blog
मुख्य विकास अधिकारी ने की जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, रिवाइज डीपीआर, रेट्रो फिटिंग, बजट के प्रकरण, जमीन से सम्बन्धित मामले आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के…
मुख्यमंत्री ने की बजट की सराहना, प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार
देहरादून: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपना पांचवां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है I मुख्यमंत्री ने शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं और देश के लोगों के सामने शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। यह बजट देश के साथ-साथ…
मुख्य सचिव ने प्रदेश में निवेश योग्य योजनाओं के सम्बन्ध में की चर्चा बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शासन और विभाग के सभी अधिकारियों के साथ प्रदेश में निवेश योग्य योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नियोजन विभाग को ‘खरीद वरीयता नीति’ तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के तहत विभागों से जानकारी मांगी जाए कि किस विभाग को किस प्रकार की खरीद करनी होती है। इसके अनुसार प्रदेश में ही वस्तुओं आदि केउत्पादन पर फोकस किया जाएगा। बुधवार को सचिवालय में हुई चर्चा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए…
‘सिटाडेल’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी साउथ की यह एक्ट्रेस
देहरादून: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की टीम को ज्वाइन कर लिया हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सामंथा की एक पिक्चर भी शेयर की है। जिसमें सामंथा लैदर जैकेट, सनग्लासेस और ब्लैक जींस में एजेंट की तरह नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘मिशन चालू है। हम सिटाडेल की इंडियन इंस्टॉलमेंट को रोल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’ बता दें, इस सीरीज में…
देश का आम बजट हुआ पेश, विपक्ष ने उठाए कई सवाल
देहरादून: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को देश का आम बजट पेश किया। बजट को लेकर अलग-अलग राजनैतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है I केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बजट-2023 को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज की घोषणाओं के अनुसार बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मंत्री ने बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा को भी बढ़िया कदम बताया। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि इस बजट में पिछले बजट को आधार बनाकर काम…
कार के ऊपर अचानक गिरा पेड़, फूड ब्लॉगर की बाल-बाल बची जान
देहरादून: नैनीताल की ओर जा रहे फूड ब्लॉगर की कार हादसे का शिकार हो गई I अचानक रोड साइड से एक पेड़ कार के ऊपर आ गिरा। गनीमत रही की फूड ब्लॉगर की जान बाल-बाल बच गई। बुधवार को ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड के पास फूड ब्लॉगर आशीष चंद्रा निवासी हल्द्वानी नैनीताल की ओर जा रहे थे कि अचानक रोड साइड से एक पेड़ आकर उनकी कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से आशीष इस दुर्घटना में सकुशल बच गए। पेड़…
विराट-अनुष्का आज लेंगे ऋषिकेश से विदा
देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज बुधवार को ऋषिकेश से विदा लेंगे। वहीं उनके देहरादून पहुंचने की सूचना है। बता दें कि देहरादून में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नलिहाल है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्का बेटी के साथ देहरादून आ सकते हैं। उन्होंने मुंबई निवासी मित्र रहेजा डेवलपर्स परिवार की ओर से संतों के लिए आयोजित भंडारे में शिरकत की। विराट दंपती ने संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को विराट आश्रम परिसर में…
बजट में कुछ खास, मिडिल क्लास को सात लाख की सालाना आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स
देहरादून: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का आम बजट पेश किया। बजट में इस बार कुछ खास ऐलान हुआ है जिससे देश के आम आदमी के चेहरे खिल उठे है I वित्त मंत्री ने एलान किया कि सात लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा। इसकी घोषणा होते ही सांसद मेज थपथपाकर वित्त मंत्री का धन्यवाद करते दिखे। वहीं, इसके साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। नए टैक्स स्लैब के मुताबिक, तीन लाख तक की सालाना आय वाले कर्मियों को टैक्स…
वजीर हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून: पुलिस ने पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्याकांड की साजिश रचने और हत्या में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन सिंह वजीर, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक उन्होंने त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव बाथरूम में रख दिया था और वह एक-एक करके दिल्ली वाले घर से निकलकर फरार हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हत्या…
