जोशीमठ: मौसम विभाग ने जोशीमठ क्षेत्र में 23 से 27 जनवरी के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन अपने तैयारियों में जुट गया है। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है। राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग…
Blog
उद्योगपति विंडलास केस को लेकर सीबीआई ने की छापेमारी
देहरादून: सीबीआई ने देहरादून के कई इलाकों में छापेमारी की| सीबीआई की यह छापेमारी उद्योगपति सुधीर विंडलास के प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने मामले में चार मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमे अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ही सुधीर विंडलाज के खिलाफ तीन मुकदमें सीबीआई को ट्रांसफर किए थे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस का किया आयोजन
रुद्रप्रयाग: उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। बता दें, क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके निर्देश दिए थे| आयोजित तहसील दिवस में कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा…
आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत
देहरादून: टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई । यह हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। सूचना पाकर एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। सभी कार सवार आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई…
ट्रेन में गांजा तस्करी कर रही युवती गिरफ्तार, 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद
देहरादून: मध्य प्रदेश में गांजा तस्करों के अलग ढंग से तस्करी करने का मामला सामने आया है I फोर व्हीलर वाहन के बाद अब ट्रेन से भी गांजे की तस्करी करना तस्करों ने शुरू कर दिया है। हाल ही में रेलवे पुलिस ने एक युवती को इस मामले में गिरफ्तार किया है I बताया जा रहा है कि युवती उड़ीसा के संबलपुर से जबलपुर गांजे की तस्करी कर रही थी, जिसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी युवती यात्री ट्रेन दुर्ग अजमेर…
पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक
नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संस्था के प्रबन्धक व पर्यटन विभाग के साथ ग्रामीण स्तर पर पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला कार्यालय में 13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजना के अंतर्गत मुक्तेश्वर हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन व भालूगाड़ में गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय को विकसित करने के संबंध में बैठक की| जिलाधिकारी के अनुसार पुराने पुलिस थाना भवन में हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन हेतु सील बन्द लिफाफे समिति के सम्मुख टेंडर प्रस्तुत किये थे जिसमें सबसे अधिकतम रूपये चार…
अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन हुआ सफल, मुम्बई से सकुशल अल्मोड़ा पहुँची अम्मा
देहरादून: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़कों पर बुरी हालत में भटक रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों का नाम भी ले रही थी I महिला का कहना था कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते है I एक आदमी ने इसका विडियो अपने फेसबुक में डाला जिसके बाद ये विडियो वायरल हो गया I विडियो वायरल होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया…
महिला की करंट लगने से हुई मौत
देहरादून: कोटद्वार में मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला का बिजली के तार से करंट लग गया| ग्रामीण आनन-फानन महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां महिला की मृत्यु हो गयी। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। भाबर क्षेत्र की कलालघाटी की रहने वाली गीता देवी(53) जंगल गई थी। चारा पत्ती तोड़ने के दौरान महिला वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजनों का…
बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर
देहरादून: कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है| सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है| सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर…
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
देहरादून: मौसम विभाग ने जोशीमठ में अगले तीन दिन मुश्किल भरे बताया हैं| मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। साथ ही उन्होंने राज्य के कुछ इलाकों में हल्की धूप खिली रहने व कहीं बादल छाए रहने की बात कही हैं| वहीं, हरिद्वार और आस पास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के…
