Blog

भर्ती परीक्षा धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

देहरादून: प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नैनीताल में, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी में, पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल देहरादून के गांधी पार्क में, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी खटीमा और हरिद्वार में युवाओं के साथ प्रदर्शन में कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भर्ती घपलों को लेकर सीबीआई जांच की मांग…

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक

पिथौरागढ: जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा का निर्धारण हुआ। बैठक में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस पर जनपद के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पूर्वाहन 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को तहसील मुख्यालय पर ही सम्मानित करने के निर्देश…

2015 के दरोगा भर्ती धांधली मामले में कड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा निलंबित

देहरादून: यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी I जिसके बाद विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी। पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दरोगा में सफलता पाई गयी थी। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर…

जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप

नैनीताल: सूचना जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश किया है। शौचालय का डिज़ाइन इस प्रकार का है कि वह पर्यटको व राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। और सार्वजनिक शौचालय को डबल स्टोरी बनाकर उसको व्यावसायिक रूप देकर एक ओर जहां शौचालय मेंटेन की समस्या से निजात मिलेगा वहीं दूसरी ओर संचालक की आर्थिक भी सशक्त होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग रुपये 38 लाख की लागत से इसे निर्मित किया जा रहा…

सेल्फी लेते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ के हाथ नही लगा कोई सुराग

देहरादून: सौंग नदी में सेल्फी लेते समय एक युवक नदी में डूब गयाI एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नही मिलाI जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ फैक्ट्री में काम करने वाले चार युवक रविवार शाम करीब चार बजे साहबनगर स्थित सौंग नदी के तट पर घूमने गए। जहां आफताब (19) निवासी ग्राम सांडी तहसील कथना जिला हरदोई उत्तर प्रदेश दोस्तों के साथ में सेल्फी ले रहा था। इस दौरान आफताब का पैर फिसल गया और वह सौंग नदी में डूब गया। आफताब के दोस्तों ने उसको…

जोशीमठ के बाद मठियाणगांव में भी मंडरा रहा है खतरा, भूधंसाव के कारण लोगों को छोड़ना पड़ रहा है घर

देहरादून: जोशीमठ में आपदा के बाद से राज्य में और भी कई स्थानों पर भूधंसाव का मामला सामने आ रहा है I चंबा और उत्तरकाशी राजमार्ग पर बनी सुरंग के ऊपर भू-धंसाव हो रहा है I जिसके कारण गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। जोशीमठ आपदा के बाद से चंबा के मठियाणगांव (गुल्डी) व मंज्यूड़ गांव के लोग भी सहमे हैं। चंबा-उत्तरकाशी राजमार्ग पर बनाई गई सुरंग के ऊपर भू-धंसाव होने से मठियाण गाव पर भी खतरा मंडरा रहा है I गांव में भूधंसाव के कारण कई मकानों…

अयोध्या में सुरक्षा अलर्ट हुआ जारी

देहरादून: नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या के मठ मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक कर रही है।शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का आधार कार्ड व परिचय पत्र देखने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। बता दें, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) पर आतंकी…

केंद्रीय कानून मंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, सरकार के प्रतिनिधियों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में शामिल की जाने का दिया सुझाव

देहरादून: केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर सरकार के प्रतिनिधियों को भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में शामिल की जाने का सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने राज्य के प्रतिनिधियों को भी उच्च न्यायालय के कॉलेजियम का हिस्सा होने की बात कही हैं। कानून मंत्री के मुताबिक, इससे 25 साल पुराने कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही आएगी।  बता दें, कॉलेजियम न्यायाधीशों की नियुक्ति पर फैसला करता है।

धोनी और कोहली की बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज,ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू

देहरादून: दिल्ली पुलिस ने पूर्व भारतीय किक्रेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली और रोहित शर्मा की बच्चियों पर हुई अभद्र टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज कर लीI पुलिस ने धमकी देने वाले ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू कर दी और साथ ही नोटिस जारी कियाI सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद यूनिट ऑफ स्पेशल सेल द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली है।…

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में बनने वाले अन्तरराज्यीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को टनकपुर में बनने वाले आइएसबीटी टर्मिनल की भूमि का निरीक्षण किया। परिवहन निगम की 106 बीघा भूमि पर 56 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भूमि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत को आईएसबीटी के खूबसूरत तरीके से निर्माण कराए जाने और उसमे श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निर्माण निगम द्वारा आयोजित डीपीआर और नक्शे को विस्तार से देखते हुए जिलाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने…