देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा कि ‘‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है।’’ राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार…
Blog
पीएम मोदी की मां हीराबेन का हुआ निधन
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार (30 दिसंबर) को निधन हो गया| उन्होंने अहमदाबाद के अस्पताल में अपनी आखरी सांसे ली| हीराबेन की उम्र 100 साल थी। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक
देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले को कांग्रेस ने जोर-शोर से उठाया है| जिसके चलते एक दिन पहले पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख सुरक्षा चूक मामले की शिकायत की थी।अब इसे लेकर केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) का जवाब आया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उन्हें खुद राहुल गांधी की तरफ से तोड़ा गया है। राहुल को इन सुरक्षा…
घर से सैंपल लेकर होगी आरटीपीसीआर जांच
देहरादून : लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई गयी है I जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मुहिम शुरू की गयी है I जिसके तहत कोरोना की जांच के लिए निजी लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच करेंगे I बता दें कि, आरटीपीसीआर के साथ ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकतम 900 रुपये देने होंगे। लैब पर खुद जाने पर अधिकतम फीस 700 रूपये लगेगी। विहित प्राधिकारी की ओर से निजी लैब…
पटवारी/लेखपाल भर्ती 2022 के प्रवेश पत्र जारी, 8 जनवरी को होगी परीक्षा
देहरादून: उत्तराखण्ड पटवारी/लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के राजस्व विभाग में राजस्व उप-निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा 2022 के पहले चरण यानि लिखित परीक्षा के आयोजन की तिथि और इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार ही यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को 29 दिसंबर को एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी आयोग…
बच्चा न होने पर पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, ब्लेड से किए वार
देहरादून: पत्नी को शादी के 6 साल तक बच्चा नहीं हुआ तो पति हैवान बन गया था| उसने शराब पीकर पत्नी से अननेचुरल सेक्स किया| जिसके बाद उसने महिला के नाजुक अंगों पर ब्लेड से कई वार किए| घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके में रहने वाली महिला को शादी के 6 साल बीत जाने पर जब कोई संतान नहीं हुई तो उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया| इससे…
चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार
देहरादून: चम्पावत जिले के बनबसा से तस्करी की बड़ी खबर सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है I चम्पवात पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तस्करी की आरोपित नेपाली महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह यह चरस नेपाल से ला रही हैं और जिला उधम सिंह नगर नानकमत्ता के अपराधी चमपोर…
प्रदेश में हो सकती है बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी जिले में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, मौसम…
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
देहरादून: उत्तराखंड में आज गुरुवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान सीएम धामी ने न्याय पंचायत के खिलाड़ियों को भी नकद इनाम देने की घोषणा की। अभीतक इन खिलाड़ियों को सिर्फ प्रशस्ती पत्र मिलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम ने कहा कि न्याय पंचायत…
सीएम धामी ने किया “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया| इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण भी किया| साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों को मेडल प्रदान किए। बुधवार को टिहरी झील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जिसके ज़रिए खिलाड़ी न केवल अपना…
