Blog

मुख्य सचिव ने की गंगा समिति की 14वीं बैठक, दिए कई निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय गंगा समिति की 14वीं बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने गंगा के किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेनेज का अशोधित जल न जाए यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी एसटीपी का सोशल ऑडिट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट में स्थानीय लोगों से भी उनके विचार लिए जाएं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों…

सीएम धामी ने की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार के लिए पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देने के लिये जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति सामाजिक जागरूकता के प्रसार तथा राज्य को नशा मुक्त बनाये जाने के लिये नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए|…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी: मल्लिकार्जुन खरगे

देहरादून: कांग्रेस आज (28 दिसंबर) 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान खरगे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है। खरगे ने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि…

सड़क ड्रिलिंग के दौरान फटा डेटोनेटर, दो घायल

देहरादून: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के नरसिंगी थाना क्षेत्र में डेटोनेटर फटने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरसिंगी थाने के इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोई पुराना डेटोनेटर रहा होगा। सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जैसा कि ड्रिलिंग चल रही थी, हो सकता है कि ड्रिलर ने डेटोनेटर को हिट और ट्रिगर किया हो।

अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

-हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल गढ़वाल सभा व कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की।इस दौरान उन्होंने लोकपर्व हरेला व इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों…

मुख्य सचिव ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस योजना पर तेजी से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि समय से कार्य पूरा करने के लिए नाइट शिफ्ट में भी काम किया जाए। कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए जिलाधिकारी से बात करके रात को रोड क्लोजर की व्यवस्था की जाए, ताकि कार्य समय…

सीएम धामी ने किया हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी। कलरव फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी ने कहा कि माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार नितिन व अम्बिका आर्य हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर जगदीश भारती हैं। इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन उत्तराखण्ड में हुआ है। यह फिल्म 06 जनवरी, 2023 को…

आगंतुकों के लिए सचिवालय में गठित होगी हेल्प डेस्क: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान’ के संबंध में अनुभाग अधिकारियों के साथ चर्चा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश का दर्पण है। यहीं से प्रदेश की दशा, दिशा व व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है। सचिवालय में नई कार्य संस्कृति से कार्य हो, कार्यों के सफल संचालन के लिए अनुभागों में हर संभव सुविधा दी जायेगी। सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभागों में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि आमजन की समस्याओं…

युवाओं को दिया लोक सेवा आयोग ने नए साल का तौफा, जारी किया परीक्षा कैलेंडर

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल में कई विभागों में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगा। आयोग ने अगले साल होने वाली 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) से मिलीं 15 भर्तियों को भी शामिल किया गया हैं।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए साल में कौन सी भर्ती की कब परीक्षा होगी, यह युवाओं को पहले ही पता रहेगा। जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें संघ लोक…

होटल बिग डैडी में हुई फायरिंग मामले में जदयू विधायक का बेटा गिरफ्तार

देहरादून: भागलपुर में जमीनी विवाद को लेकर होटल बिग डैडी में हुई फायरिंग मामले में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे और होटल मालिक आशीष मंडल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट हाजत ले जाया गया है। आशीष मंडल को भागलपुर की मेयर प्रत्याशी सविता देवी के बरारी हाउसिंग बोर्ड स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया है। एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि अशीष मंडल होटल बिग डैडी परिसर में हुई फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी है। चुनाव कार्य के लिए यह अपने ठिकाने से बाहर निकला। घटना के बाद से इसकी…