देहरादून: युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है I मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने से शहर में हडकंप मच गया है I जिसके बाद पुलिस ने युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की I दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र रामपुर गांव निवासी एक युवती डांसर है। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर स्टेटस डाला। जिसपर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला निवासी एक युवती ने कुछ टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद छिड़ गया I इसके बाद 23 दिसंबर को…
Blog
धर्मांतरण के विरोध में व्यापार मंडल ने किया धरना प्रर्शन
देहरादून: धर्मांतरण के विरोध में आज सोमवार को पुरोला नगर व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र में बाजार बंद रखा गया हैं। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहिंगे। वहीं, व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। उन्होने ग्रामीणों सहित कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर मुकदमे दर्ज करने का भी विरोध किया हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर रवांई घाटी…
सीएम धामी ने किया शहीद उधमसिंह के शौर्य गाथा को याद
उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ कियाI वहीं इस मौके पर उन्होंने छात्रों को भी सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम…
सुराज दिवस के पर प्रभारी सचिव व विधायक ने किया चौपाल का आयोजन
-विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी। पौड़ी/यम्केश्वर: सुराज दिवस के मौके पर जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर व स्थानीय विधायक यम्केश्वर रेनू बिष्ट ने यमकेश्वर के ग्रामीण क्षेत्र में संयुक्त रूप से चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव व विधायक ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दीI साथ ही उन्होंने समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने…
’किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को देगा नया आयाम: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों के साथ ही पुस्तकों के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की घोषणा की। रविवार को टनकपुर के राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए किताब कौथिग के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे…
राज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन, देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य करेंगे प्रतिभाग
-उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा के साथ गौरवशाली इतिहास: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने 5वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस महाकुम्भ को भारतीय ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए अनूठा कार्य बतायाI रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे ज्योतिष विद्वानों का देवभूमि में स्वागत…
सीएम धामी ने किया सुशासन दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित
-मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से किया गया सम्मानित -व्यक्तिगत, सामुहिक एवं शासन, विधानसभा, राजभवन तीन श्रणियों में दिये गये पुरस्कार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आगे भी इसी मनोयोग से कार्य करते रहेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के…
वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ ने दिया था महान देशभक्त और साहस का परिचय: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई,…
…तो इन उपलब्धियों को लेकर किया गया सम्मानित
-सुशासन दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 से सम्मानित होने वाले आईएएस अधिकारीयों को किन उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित… जानें विनय शंकर पाण्डेय, जो पूर्व मे कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, आपके द्वारा कोविड लॉकडाउन के बाद पहली बार प्रारम्भ हुई काँवड़ यात्रा का जिस प्रकार सुचारु रूप से प्रबंधन किया गया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं, घाटों कि सफाई के लिए आपके द्वारा चलाए गए अभियान के कारण हरिद्वार को गंगा टाउन में सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार…
राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार से. पांच आईएएस अधिकारीयों को सम्मानित
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन में उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 के तहत पांच जिलाधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले जिलाधिकारियों में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे़, नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना शामिल है। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन की अर्द्धवार्षिक पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का विमोचन भी किया। इस पत्रिका में राज्यपाल के विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनके भाषणों का संकलन है।…
