Blog

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों का लिया जायजा, मॉक ड्रिल शुरू

देहरादून: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। जिसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 3,421 हो गए हैं। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि…

मुख्यमंत्री धामी ने किया मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 का शुभारंभ किया | साथ ही उन्होंने विंटर लाइन कार्निवाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया | इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया | मसूरीवासियों को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 के आयोजन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से पूरित देवभूमि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लिए हुए है। नए वर्ष के आगमन के साथ…

महाराष्ट्र में शामिल हों कर्नाटक के 865 गांव: एकनाथ शिंदे

देहरादून: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के चलते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मंगलवार को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा, किसी भी परिस्थिति में महाराष्ट्र के बेलगाम, कारवार, निपानी, भालकी, बीदर शहरों और कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों को शामिल करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी। शिंदे ने कहा, केंद्र सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करने के…

मुख्य सचिव ने प्रदेश में सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं प्रदेश में सफाई को लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। सोमवार को हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर 100…

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों…

मसूरी विंटर कार्निवाल: सीएम धामी ने साइकिल रैली का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे…

बसंतगढ़ में मिला 15 किलोग्राम आईईडी, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

देहरादून: पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जम्मू संभाग में आईईडी से हमले की साजिशें रच रहें हैं। सुरक्षाबल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते आतंकी साजिशों को लगातार विफल किया जा रहा है। वहीं इस बीच जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में 15 किलोग्राम आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की हैं| विस्फोटक सामग्री को काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बता दें, इस साल जम्मू संभाग में उधमुर में 3 आईईडी हमले, कटड़ा में एक, रामबन में…

तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस ने किये अहम खुलासे

देहरादून: शनिवार को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अलीबाबा सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई थी। 20 साल की तुनिशा ने शो के सेट पर फांसी लगा ली। अभिनेत्री का शव उनके को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला था। तुनिशिया की आत्महत्या की वजह उनके को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप बताया जा रहा हैं| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री की मौत दम घुटने के कारण हुई हैं| पुलिस का कहना है कि शीजान और तुनिशा के बीच 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था। इसी के…

अंकिता को इंसाफ दिलाने धरने पर बैठे हरीश रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वनंतरा रिसेप्‍शनिस्‍ट मामले में इंसाफ की मांग को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरने पर बैठे। उन्होंने अंकिता हत्याकांड में इन्साफ की मांग रखते हुए वीआईपी सर्विस को लेकर फिर सवाल खड़े किए I इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि वनंतरा प्रकरण में बेटी को न्याय मिलना चाहिए। वनंतरा रिसार्ट में वीआइपी को लेकर राज्‍य सरकार के मंत्री का जो बयान आगे आया है, वह भविष्य में मुकदमे को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि वनंतरा रिसार्ट की रिसेप्‍शनिस्‍ट ने वाट्सएप चेटिंग में…

जागर के दौरान युवक के सर पर हुआ खून सवार, भाइयों पर किया चाकू से वार

देहरादून: पूजा के दौरान चचेरे भाई ने चाकू से दो भाइयों पर हमला कर दिया I जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। कपकोट तहसील के नौकोड़ी, हरसिंग्याबगड़ गांव में धाम सिंह कोरंगा के आंगन पर 40 परिवारों के बिरादरों की घन्याली यानी जागर लगी थी। गांव में जागर (इष्‍ट पूजा) के दौरान के यह घटना हुई I ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जागर के दौरान शंकर सिंह और खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह अलाव सेक…