देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली के छावला केस और अंकिता भंडारी हत्याकांड की पैरवी को लेकर निराशा जताई है I इसको लेकर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है I साथ ही उन्होंने इस मामले में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजिजू से मिलने की बात भी कही I नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में प्रवासी उत्तराखंडयों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि दोनों ही मामलों में सरकारों का अब तक का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है। हरीश रावत…
Blog
दसवीं व बारहवीं के टॉपर्स को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
देहरादून: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की| प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उन्होंने सरकारी स्कूलों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर प्रयास करने की घोषणा की। जिसके बाद उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देना शामिल हैं| साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देना शामिल हैं| उन्होंने कहा…
सीएम धामी ने किया मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव धीरेधीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 में मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के नैसर्गिक सौंदर्य ने उन्हें बचपन से…
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा परिदृश्य को लेकर गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक
देहरादून: गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में आतंरिक सुरक्षा के बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। बैठक में रॉ, आईबी व इंटेलीजेंस के अधिकारियों के अलावा जम्मू-कश्मीर की डीजीपी व अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं।
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देते आये नजर
देहरादून: वायरल वीडियो के चलते राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं| झालावाड़ में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देने वाला विडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (6 दिसम्बर) को राजस्थान में दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल…
युवक ने धारदार हथियार से की लिव इन पार्टनर की हत्या
देहरादून: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला…
चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत, डेंगू के चलते मैक्स अस्पताल में हुए भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत ठीक नहीं होने पर सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। चंदन राम दास को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। लिहाजा वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आ पाए थे। तबीयत ठीक नहीं होने से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया…
सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का समाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
दोस्तों ने की दगाबाजी, बिजली की तार से गला घोटकर ली युवक की जान
देहरादून: शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुई अनबन में एक युवक ने गवाई जान I युवक का बिजली की तार से गला घोटकर आरोपी फरार हो गये I पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है I नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार रात दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रामनगर के कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सेमलखलिया निवासी भास्कर पांडे 27 पुत्र स्वर्गीय महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता था। रविवार रात में भास्कर पांडे…
विक्रम/आटो हटाए जाने के विरोश में प्रदेशभर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप
देहरादून: विक्रम टैम्पो महासंघ ने उत्तराखंड शासन के डीजल चलित विक्रम/आटो को हटाये जाने के निर्णय के विरोध मे प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सोमवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित विक्रम टैम्पो महासंघ कार्यालय के समक्ष सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि जब तक सरकार हमारी समस्त मांगें नहीं मान लेती तब तक उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी रखेगा। छोटे…
