देहरादून: नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। स्टंटमैन की स्टंट परफॉर्म करने के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं| निर्देशक वेत्रिमारन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘विदूथलई’ की शूटिंग चेन्नई के वांदालूर में चल रही थी। इस दौरान सुरेश असिस्टेंट के तौर पर लीड स्टंट डायरेक्टर के साथ परफॉर्म कर रहे थे। वह जब स्टंट कर रहे थे, तब उनके साथी कोऑर्डिनेटर्स भी वहां मौजूद थे। फिल्म के एक…
Blog
नेपाल की ओर से हुए विवाद पर भारतीय नागरिक नाराज, विरोध में बंद किया अंतरराष्ट्रीय पुल और धारचूला बाजार
देहरादून: धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश फैला हुआ है। रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। जिस दौरान भारतीय नागरिकों को चोट आयी। वहीं घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया गया और धारचूला बाजार बंद रखा। अंतरराष्ट्रीय पुल…
नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
देहरादून: नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से “इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया| साथ ही नौ सेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की सराहना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने नौसेना दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय…
बोलेरो कार हुई दुर्घटना का शिकार, दो की मौत अन्य घायल
देहरादून: चमोली जिले के गोपेश्वर में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । इस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। चमोली जिले के गोपेश्वर में घिंघराण सड़क पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । । रविवार देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें से रोहित पुत्र पान सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त…
सपा नेता ने भाजपा पर मतदाताओं से मारपीट करने का लगाया आरोप
देहरादून: उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव का आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पिटबुल का शिकार बना नौ साल का बच्चा, हाथ और पैर का नोचा मांस
देहरादून: कनखल क्षेत्र में एक बच्चे पर पड़ोस के पिटबुल डॉग ने हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ और पैर से मांस नोच दिया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, विशाल गुप्ता निवासी शेखपुरा कनखल का नौ वर्षीय पुत्र ज्योतिर गुप्ता शनिवार को अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था। विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के घर से आए…
अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के आरोपितों का होगा नार्को टेस्ट
देहरादून: अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के तीनों आरोपितों का नार्को टेस्ट किया जायेगा। इस निर्णय के बाद अब एसआइटी ने तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी है। वहीँ आने वाले कुछ दिनों के भीतर आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो सकती है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के आरोपितों का नार्को टेस्ट किया जायेगा । टेस्ट के लिए पुलिस जल्द कोर्ट में प्रार्थना पत्र जारी करेगी।वहीं इस मामले में एसआइटी 10…
एक जनवरी से प्रदेश में बंद हो जाएगा कोविड टीकाकरण अभियान
देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले वर्ष 2023 से कोरोना का टीकाकरण बंद होने जा रहा है। इस बाबत केंद्र सरकार की और से राज्य को मिल रही कोविशील्ड व कोवॉक्सिन भी बंद कर दी गई हैं। अब राज्य में टीकाकरण अभियान को लेकर 31 दिसंबर तक ही वैक्सीन उपलब्ध है। पूर्व में सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाईजा रही थी। प्रदेश में अब तक 102 प्रतिशत लोगों को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 प्रतिशत…
वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट होंगे राज्य सूचना आयुक्त
देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को उत्तराखंड का राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रभारी सचिव एसएन पांडे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने इस भट्ट की आयुक्त नियुक्ति पर मोहर लगाई हैI चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल और कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास शामिल हैं।
आईएसबीटी से सहसपुर रोड व मालदेवता रूट पर चलेंगी दस इलैक्ट्रिक बसें, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
-बीस बसों का पहले से किया जा रहा संचालन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत दस इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आईएसबीटी से मालदेवता व सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत बीस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी होने को लेकर सीईओ स्मार्ट सिटी व जिलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिये। रविवार…
