जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार प्रसार में सामुदायिक रेडियो की बताई महत्वपूर्ण भूमिका देहरादून: गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी, चंबा टिहरी गढ़वाल के निदेशक राजेन्द्र सिंह नेगी और रवि नेगी ने भेंट की I इस दौरान बंशीधर तिवारी ने उन्हें हेवलवाणी गढभूमि सम्मान 2022 प्रदान किया। साथ ही उत्तराखंडी टोपी व शॉल भी भेंट की। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में सामुदायिक रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…
Blog
बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया आभार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 अक्टूबर को आईएसबीटी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी का आत्मीय सम्मान किया| जिस पर रामप्यारी ने पत्र भेजकर उनका आभार व्यक्त किया है। रामप्यारी ने पत्र में लिखा कि13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया गया व 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया उसकी हम सरहाना करते हैं। आपके इस व्यवहार को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए में परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करती हूँ।
इगास के अवसर पर सीएम धामी ने धर्मपत्नी के साथ किया गौ-पूजन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की I मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है I भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं…
सीएम धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक की, जारी किए कई निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत देहरादून के लिए सबसे अच्छ क्या किया जा सकता है पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अन्तर्गत किये जाए। वहीं निर्देश दिए कि जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव दिये जा रहें हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लेते हुए अमल में लाया जाए। गुरूवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने…
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बग्वाल की बधाई , लोकपर्व की प्रदेशभर में मची धूम
देहरादून: उत्तराखंड का लोक पर्व इगास प्रदेश भर में आज शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके चलते सभी सरकारी विभागों व दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश है। मुख्यमंत्री आवास पर भी इस उपलक्ष्य में उत्सव होगा। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी I राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि इगास-बग्वाल का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व…
सीएम धामी ने की लखपति दीदी योजना की शुरुआत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को लखपति दीदी योजना की शुरुआत की हैं। उन्होंने इस दौरान मेले की शुरुआत भी की। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। मेरी सभी से अपील है कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने…
मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की ली जानकारी
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को अपने सिस्टम में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों से सीखते हुए अपने सिस्टम की कमियों को लगातार दूर किए जाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा में बुकिंग सिस्टम को मजबूत किए जाने की बात करते हुए…
कारखाने में आग लगने से मची अफरा-तफरी, चौकीदार की जिंदा जलकर मौत
देहरादून: रुड़की के एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुची| दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई। घटना गुलाब नगर मोहल्ले की हैं| यह ड्राइंग रूम का सामान बनाने का एक कारखाना…
संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री से शीतकालीन सत्र को देहरादून में किए जाने का किया अनुरोध
देहरादून: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। बता दें, इससे पूर्व खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक शहजाद ने भी पत्रों के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने…
विश्वम्भर दत्त चन्दोला अध्ययन एवंम शोध संस्थान ने किया पत्रकारों को सम्मानित
चन्दोला के 143वें जन्म दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन देहरादून: उत्तराखण्ड के मूर्धन्य पत्रकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. विश्वम्भर दत्त चन्दोला के 143वें जन्म दिवस पर बुधवार को “विश्वम्भर दत्त चंदोला अध्ययन एवंम शोध संस्थान” द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत राज्य के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया. तो वहीं रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेI बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित “विश्वम्भर दत्त चंदोला अध्ययन एवंम…
