Blog

सीएम धामी की घोषणा, शहीद केसरी चन्द युवा समिति को दिए जाएंगे 5 लाख रूपये

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विशेषकर उत्तराखण्ड के युवाओं को हमारे वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित की| इस दौरान उन्होंने शहीद केसरी चन्द जौनसार…

राज्य में समय-समय पर होगा पुलों का सेफ्टी ऑडिट, शासनादेश जारी

देहरादून: लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु ने प्रदेश में सभी सेतुओं का सेफ्टी ऑडिट जारी किए जाने का शासनादेश दिया है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले लोक निर्माण विभाग को इसके निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने जारी शासनादेश में स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सेतुओं का उचित अनुरक्षण न होने, समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट की निर्धारित समय में व्यवस्था न होने, भार क्षमता से अधिक यातायात संचालन होने, सेतुओं के समीप साईनेजेज न होने तथा सेतुओं की अत्यधिक…

सीएम धामी ने हिमालय विश्वविद्यालय के 13 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वामी राम हिमालय विश्व विद्यालय के चिकित्सा शिक्षा पर 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कौशल व अनुरूपण उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयन इन्स्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट, के संस्थापक स्वामी राम एक महान मानवतावादी, दार्शनिक, शिक्षक व श्रेष्ठ योगी थे। स्वास्थ्य देखभाल और आजीविका कौशल प्रदान करके इस पहाड़ी राज्य में अवसरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा…

शीतकालीन सत्र को लेकर विधायकों ने लिखा सीएम धामी को पत्र

देहरादून: खानपुर विधायक उमेश कुमार व लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि, उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। लक्सर विधायक शहजाद ने भी 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री से गैरसैण में…

महिला क्षैतिज आरक्षण बहाल करने को लेकर युवाओं की सचिवालय दौड़

देहरादून: उत्तराखंड में 30 प्रतिशत महिला क्षैतिज आरक्षण बहाल करने को लेकर उत्तराखंड की नारी शक्ति के नेतृत्व में युवाओं ने परेड ग्राउंड से लेकर सचिवालय कूच किया। सुबह काफी संख्या में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे युवाओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया प्रदर्शन को उत्तराखंड के अनेक संगठन संचालित कर रहे हैं सचिवालय पुस्तकालय परेड ग्राउंड में इन प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण और महिला अधिकारों को लेकर गीत प्रस्तुत करें। मौके पर यूकेडी नेत्री उत्तरा बहगुणा, प्रमिला रावत, शिव प्रसाद सेमवाल, एपी जुयाल आदि मौजूद…

अग्निवीर ना बनने से निराश युवक ने मौत का थामा दामन, मरने से पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दुख

देहरादून: अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल होने पर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया में विडियो जारी कर अपनी हताशा जाहिर की थी I ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश गोस्वामी (20) पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अक्तूबर में रानीखेत में हुई अग्निपथ योजना के तहत आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में शामिल हुआ था। लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को आया जिसमें वह असफल हो गया था। परिजनों के…

ट्विटर के मालिक का बड़ा ऐलान, ब्लू टिक वालों को देने होंगे 660.63 रुपये प्रति माह

देहरादून: ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं| मस्क ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत 8 डॉलर प्रति माह करने की घोसना की हैं। भारत में ब्लू टिक अकाउंट वाले यूजर्स को 660.63 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। बता दें, एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर को खरीद लिया था। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अब चिड़िया मुक्त हो गई है। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी के सीईओ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इनवेस्ट कर्नाटक-2022’ का किया उद्घाटन

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कर्नाटक में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इनवेस्ट कर्नाटक-2022’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध और हाल ही में आई कोरोना महामारी से बनी स्थितियों का विपरीत प्रभाव पड़ा है। वहीं अब पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। वहीं कर्नाटक की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के बारे में बात करते हुए उन्होने कहा कि यह वह जगह है जहां परंपरा…

सीएम धामी से केंद्रीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ने की भेंट, फिल्म सिटी खोलने को लेकर हुआ विचार-विमर्श

राज्य में संस्कृति साहित्य एवं कला की विधाओं को बढ़ाने पर दिया बल देहरादून: मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रशून जोशी ने भेंट की। इस दौरान प्रदेश में फिल्म निर्माण, गीत संगीत नाट्य संस्कृति एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया है। उन्होंने…

मुख्य सचिव ने की एमएसएमई की समीक्षा, दिए कई निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में एम.एस.एम.ई. की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सोवेनियर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोवेनियर के लिए डिजाईन, गुणवत्ता, उत्पादन और मार्केटिंग पर फोकस किया जाए। मुख्य सचिव ने इसके साईज और पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए| मुख्य सचिव ने शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य स्तर एवं जनपद स्तर दोनों में शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा…