देहरादून: मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था| मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश जाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पहली बार इस वारदात को अंजाम दिया। इस लूट को अंजाम देने के लिए नागेश ने अपने…
Blog
यति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मौलानाओं को सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की दी खुली चुनौती
देहरादून: जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मौलानाओं से सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती दी है। वह 25 से 27 दिसंबर तक सर्वानंद घाट पर मुस्लिम मौलानाओं से सार्वजनिक शास्त्रार्थ करेंगे। यति नरसिंहानंद ने अब हरिद्वार में सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की घोषण की है। कहा कि 25 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय आयोजन का सोशल मीडिया और अन्य साधनों से विश्व में प्रसारण किया जाएगा। स्वामी यति नरसिंहानंद ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुस्लिम मौलानाओं के साथ सार्वजनिक शास्त्रार्थ के माध्यम…
सीएम धामी राज्य में निवेश को रफ्तार देने वाले निवेशकों को करेंगे सम्मानित
देहरादून: कोविड महामारी के समय पुरे देशभर में आर्थिक संकट आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था I इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया। जिसको देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी निवेशकों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को उत्तराखंड के निवेशकों को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। यह समारोह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जाएगा…
अपने बयान से पलटे हरदा, एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की कही बात
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में धांधली उजागर होने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर एस राजू के पक्ष में कुछ बातें कहीं थीं। अब हरदा ने अपने बयान से पलट कर एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की बात कही हैं। शुक्रवार को विधानसभा के बाहर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में…
प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री पर लगा अपने रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग में अपने आठ रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने का आरोप है। सोशल मीडिया में इसकी खबर वायरल हो रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में रिश्तेदारों को यह नौकरियां दिलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री की सोशल मीडिया में जो खबर वायरल हो रही है, उसमें पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने बिहार और बाजपुर के रहने वाले रिश्तेदारों को नौकरी दिलाई है। जिसके अनुसार उन्होंने बिहार के रहने वाले चार…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर शहीद दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के…
उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, 4 हजार से अधिक पशु प्रभावित, 119 की मौत
देहरादून: उत्तराखंड में छह हजार से अधिक पशु लंपी वायरस के चपेट में आ गये हैं| इस वायरस के चलते 119 पशुओं की मौत हो चुके है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को लंपी बीमारी की स्थिति और बचाव की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं को गोटपॉक्स वैक्सीन लगाई जाए। सचिवालय के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ सौरभ बहुगुणा ने बैठक की थी| इस बैठक में विभागीय मंत्री ने…
नशे के कारोबारियों के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा, चार हजार से अधिक गिरफ्तार
देहरादून: यूपी में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सीएम योगी द्वारा चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते शुरू हुए इस अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 5 दिनों नशे के कारोबार से जुड़े 4 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले 54 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में नेपाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान बार्डर से…
सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका को किया खारिज
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट में संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने को लेकर दायर याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई की गई। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया हैं| कोर्ट ने कहा कि यह एक नीतिगत फैसला है, जिसक लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से संस्कृत में एक लाइन सुनाने को भी कहा। शीर्ष न्यायालय में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट डीजी वंजारा ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी। उन्होंने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित किए जान के जरिए…
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक मजदूर को मारी गोली
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घायल मजदुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी इलाके में आतंकियों की तलाश कर रही है। घायल की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
