Blog

शिवसेना नेता ने की अपनी पत्नी की हत्या, परिवारिक अनबन के चलते उठाया यह कदम

देहरादून: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना नेता को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में ने गिरफ्तार कर लिया हैं| आरोप है की उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, जिसके बाद उनकी अस्थियों को समुद्र में बहा दिया।  मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिवसेना नेता सुकांत सावंत के अलावा उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रुपेश सावंत और प्रमोद गावनांग के रूप में हुई है। इन तीनों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में…

पीएम मोदी ने विश्व डेयरी सम्मेलन का किया शुभारंभ, छोटे किसानो को बताया डेरी सेक्टर की असली ताकत

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है,…

सौरभ भारद्वाज ने अहमदाबाद में आप पार्टी कार्यालय पर हुई छापेमारी के सबूत होने का किया दावा

देहरादून: आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर रविवार को अवैध रूप से छापा मारा। हालांकि गुजरात पुलिस ने इस बात से इंकार किया हैं| परंतु सौरभ भारद्वाज ने उनके पास इस बात के सबूत होने का दावा किया हैं| सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में उसके कार्यालय में पुलिस की छापेमारी के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तलाशी के बारे में सभी सवालों…

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका…

पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए सीएम धामी का प्लान

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पुलिस के जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का हमने अच्छा समाधान निकालने का प्रयास किया है। इससे अधिक पुलिस जवानों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। जिसको लेकर सरकार ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 1750 पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के…

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, 21 सितम्बर तक जवाब दाखिल करने के दिए आदेश

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेज कर भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को 21 सितम्बर से पहले अपने जवाब दाखिल करने के आदेश दिए। यूकेएसएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद से विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है। यूकेएसएसएससी की भर्ती…

हंस फाउण्डेशन के संस्थापक ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई…

युवाओं को प्रोत्साहित करने की सरकार की पहल, खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा

देहरादून: खेलों में युवाओं के बढ़ते जूनून को देखते हुए राज्य में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है। गुरुवार को खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है I आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके इलावा ओलंपिक…

सहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के लिए बनाई जाए राष्ट्रीय नीति : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश भर के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया I सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया I इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं, शत प्रतिशत पैक्स कंप्यूटरीकरण, ब्याज मुक्त ऋण वितरण, विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी I साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाएं व सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण करने से 84 प्रतिशत पैक्स…

फरीद अहमद और आसिफ अली पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

देहरादून: एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के फरीद अहमद और पाकिस्तान के आसिफ अली आपस में भीड़ गए थे| इन दोनों खिलाड़ियों पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। आईसीसी के प्रेस रिलीज में कहा गया कि आसिफ ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया, जो ‘अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करने’ से संबंधित है, जबकि फरीद को अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ,…