Blog

श्रीकांत त्यागी हुआ गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि

देहरादून: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत के साथ उनके तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ में अपने करीबी के घर में गया था, जहा वो छुपा बेठा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों व घरों में घुसा मलबा

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मेहड़खोला निवासी विजय लाल, राहुल लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी,…

‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ शुरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया शुभारंभ

देहरादून: भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ निकलने जा रही है I भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा शुभारंभ करेंगे। टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर…

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण की भव्य शोभायात्रा को किया रवाना, 10 साल बाद हेलिकॉप्टर से की जाएगी पुष्प वर्षा

देहरादून: देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा के विषय में महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर…

सीएम धामी ने प्रभात फेरी में शामिल होकर प्रदेशवासिओं को दिया देशभक्ति का संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है।…

हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी लिया जाएगा साथ : राधा रतूड़ी

देहरादून: सचिवालय में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के तहत प्रेरणा आजीविका स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया, जिसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जायेगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

सीएम धामी ने नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल का रखा प्रस्ताव

देहरादून: सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे में है I इस दौरान वह उत्तराखंड के विकास के लिए अनेकों प्रस्ताव केंद्र के सामने रखेंगे I जिसके तहत आज सीएम धामी ने नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल का प्रस्ताव केंद्र के सामने रखा I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी,…

दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मसूरी बस हादसे में घायल हुए मरीजों के हालात की ली जानकारी

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मसूरी बस हादसे में घायल हुए 16 मरीजों के हाल जानने के लिए दून अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एमएस डॉ. केसी पंत और डीएमएस डॉ. एनएस खत्री से मरीजों के हालत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां पर 16 मरीज रात भर्ती किए गए हैं, उनमें से एक रेलवे कर्मचारी अशोक शर्मा की ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से दिमाग की सर्जरी की गई है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी है। उसको एम्स रेफर किया जा…

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से प्रदेश की महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून: आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया I जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को राज्यपाल द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। पुरुस्कार के लिए चयनित महिलाओं की सूची रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित कर दी थी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया I तीलू रौतेली पुरुस्कार…

लाल सिंह चड्ढा को मिला फॉरेस्ट गंप का साथ

देहरादून: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर जहा कुछ लोग इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे है तो कोई इसे मास्टर पीस बता रहा है। इसी बीच ‘फॉरेस्ट गंप’ के निर्माताओं ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ का समर्थन किया है। हाल ही में ‘फॉरेस्ट गंप’ के निर्माताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘फॉरेस्ट गंप’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सीन की एक फोटो शेयर कर लिखा, “एक आदमी की असाधारण यात्रा देखें जो आपको प्यार, गर्मजोशी और खुशी से…