Blog

मोहर्रम के जुलूस के रिहर्सल के दौरान स्टंट करना युवक को पड़ा भारी

देहरादून: मंगलवार को देशभर में मोहर्रम मनाया जाएगा I जिसके चलते शहर में मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लोग तैयारियां में जुटे हुए थे। जुलुस की रिहर्सल में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया I रानीपुर कोतवाली क्षेत्र सालमपुर में मोहर्रम के जुलूस में स्टंट की रिहर्सल दौरान युवक आग की चपेट में आ गया। आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान राहत की बात यह रही कि भीड़ ने युवक को आग…

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो जैसे ही अस्सी घाट से जल लेकर निकले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें, भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण पाठक ने ऐलान किया था कि वो परंपरागत रूप से हर वर्ष श्रृंगार गौरी के जलाभिषेक के लिए अस्सी घाट से जल भरकर बाबा दरबार जाने के लिए निकलेंगे। उनके इस ऐलान में कई अखाड़ों के संत और महामंडलेश्वर के साथ नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री भी शामिल थीं। सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री…

तेज बारिश से यातायात हुआ प्रभावित, मलबा गिरने से रास्ते हुए बंद

देहरादून: उत्तराखंड में हुई तेज बारिश के कारण मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा जबकि कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पाडली में तीन जगहों पर मलबा आने से करीब छह घंटे तक आवाजाही बंद रही| कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे में चट्टान के दरकने और मलबा आने से बगोली, आमसौड़, नलगांव, व हरमनी के रास्ते बंद रहे। इससे पिंडरघाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप रही और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरमनी में हाईवे पर दोपहर के बाद यातायात शुरु की गयी, जबकि आमसौड़ सहित अन्य जगहों पर…

श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भोले बाबा के जयकारे से गूंज उठे मंदिर

देहरादून: श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भोले की भक्ति की रसधारा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रदेशभर के शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयकार से गूंज उठे I सुबह 4 बजे से धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में पूजन और जलाभिषेक किया गया। वहीं श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरिने भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया। ऋषिकेश में श्रावण मास के चौथे सोमवार से एक दिन पहले ही नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक मंदिर में करीब 60 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक…

महिला के साथ अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी के ऋषिकेश में होने की आशंका

देहरादून: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश और हरिद्वार में मिलने की खबर सामने आई है। जिस पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। कुंवर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने ऋषिकेश आने की बात कही थी, लेकिन दोबारा फोन आया कि नोएडा पुलिस नहीं आ रही है। कुंवर ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के ऋषिकेश में मोबाइल लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें, नोएडा के…

सीएम धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामना दी।

सीएम धामी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखङ को ऐतिहासिक विजय मिलने पर दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जगदीप धनखङ को ऐतिहासिक विजय मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । सीएम धामी ने उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनकड़ को बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं दी I उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचितों के कल्याण हेतु किए गए कार्यों एवं जगदीप धनकङ जी के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर राष्ट्र को मिलेगा।

दिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचे वडोदरा, जनता को अपने पाले में लेने के लिए किये बड़े-बड़े वादे

देहरादून: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज  वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में केजरीवाल ने जनता को अपने पाले में लेने के लिए कई बड़े वादे किये I वडोदरा में केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोजगार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे, जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हर…

दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देंगे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

देहरादून: प्रदेशभर में हर घर तिरंगा यात्रा के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है I जिसके चलते दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई तिरंगा यात्रा एक साथ निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देंगे। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की पहल पर संयुक्त नागरिक संगठन से संबद्ध सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर निगम देहरादून से गांधी पार्क तक किया जाएगा। यात्रा नौ अगस्त…

बारिश बनी मुसीबत: कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन से बड़ी मुश्किले, घरों में घुसा मलबा

देहरादून: रातभर हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक भी कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, हालांकि वहां पर मलबा हटाया जा रहा है और जल्द हाईवे खुलने…