देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य बताया है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। पंजीकरण से ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल पाती है। किसी भी प्रकार की…
Blog
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत से मिले सीएम धामी, जमरानी बांध परियोजना समेत अन्य योजनाओं को शुरू करने का किया अनुरोध
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने जलशक्ति मंत्री से जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने के साथ इसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहत सिंचाई) के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही 300 मेगावाट की बावला नन्द प्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना के एमओयू में कुछ प्रावधानों को शामिल करने का भी आग्रह किया। जलशक्ति…
कमजोर पार्टी बन गई है कांग्रेस: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव में जारी सियासी सरगर्मी को लेकर निशाना साधा हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक कमजोर पार्टी बन गई है। कांग्रेस चुनाव से पहले राजस्थान में जो कर रही है, उससे यह साबित होता है कि अपने नेताओं के दबाव में आ गई है, जो उन्हें टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं। सीएम सरमा ने कहा कि मेरे आकलन में कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल की स्थिति को…
सातवां आरजी मेमोरियल ओपन प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का परेड ग्रोउण्ड में आयोजन
देहरादून: देवभूमि स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 23 से 30 जून तक सातवें आरजी मेमोरियल ओपन प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन परेड ग्रोउण्ड बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में एक लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सुंद्रियाल ने बताया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-10 बालक-बालिका एकल वर्ग, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 बालक-बालिका एकल व युगल वर्ग, ओपन पुरुष एकल व युगल वर्ग, महिला ओपन एकल वर्ग और ओपन मिश्रित युगल वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार…
अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने दून में डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
देहरादून: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने दून में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पहले गांधी पार्क से कूच निकाला गया। जिसमें इस योजना को युवाओं के लिए गलत बताया गया और इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई। इसमें किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला संगठनों ने भागदारी की। डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति एवं डीएम को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एवं कई संगठनों के संरक्षक एसएस पांगती, संयोजक सुरेन्द्र सिंह सजवाण, किसान सभा के राज्य महामंत्री…
खाद्य विभाग में तबादलों के कारण खाद्य मंत्री रेखा आर्य और सचिव आयुक्त सचिन कुर्वे के बीच विवाद
देहरादून: खाद्य विभाग में तबादलों की वजह से खाद्य मंत्री रेखा आर्य और सचिव आयुक्त सचिन कुर्वे के बीच का विवाद और गहरा गया है। मंत्री ने तबादले निरस्त करने का आदेश देते हुए सचिव कुर्वे का जवाब तलब किया था। कुर्वे ने अपने जवाब में साफ किया कि तबादले निरस्त करने का अधिकार न तो मंत्री को है और न सचिव को। सभी तबादले, तबादला कानून के तहत किए गए हैं। यदि इन्हें निरस्त किया गया तो विभाग में न्यायिक विवाद और अराजकता का माहौल पैदा होने की प्रबल…
रामबिलास यादव के फ्लैट से मिली 15 रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटॉर्नी
देहरादून: विजिलेंस टीम को गिरफ्तार आईएएस रामबिलास यादव के फ्लैट से 15 रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटॉर्नी मिली हैं। ये देहरादून के ही लोगों के नाम दर्ज हैं। विजिलेंस को शक है कि ये बेनामी संपत्ति हो सकती है। आईएएस अफसर रामबिलास यादव भले ही यूपी से उत्तराखंड आए हों। लेकिन, आरोप है कि उन्होंने यहां संपत्तियां जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों पर भरोसा जताया। आईएएस पासवान पनाष वैली स्थित फ्लैट से विजिलेंस को करीब पंद्रह से ज्यादा संपत्तियों की रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटार्नी मिलीं, जो देहरादून के ही…
सीएम धामी जल्द शुरू करेंगे आम जनता से रूबरू होने की मुहिम
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही प्रदेश में विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। जिसके तहत सीएम धामी हर हफ्ते के दो दिन हर जिले में जाकर प्रवास करेंगे I इस मुहिम के लिए फिलहाल शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया जा रहा है। एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से…
संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री पर शरद पवार को धमकी देने का लगाया आरोप
देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत बार-बार मीडिया में आकर भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस बार राउत ने केंद्रीय मंत्री पर शरद पवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को धमकी दी है कि अगर महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का…
तीर्थयात्री मौसम की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाए: पर्यटन विभाग
देहरादून: प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रीयों को मौसम की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े लेकर आने का अनुरोध भी किया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा…
