देहरादून: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा…
Blog
सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा बदिन है I मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके…
मुख्यमंत्री धामी ने की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट, अग्निपथ योजना को लेकर भूतपूर्व सैनिकों से संवाद की दी जानकारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने रक्षा मंत्री से उत्तराखंड में स्वीकृत अतिरिक्त सैनिक स्कूलों को लेकर राज्य में सीमित संसाधनों के चलते अवस्थापना विकास के लिए वित्तीय सहायता दिए जाने का अनुरोध कियाI इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को अग्निपथ योजना पर राज्य में आयोजित पूर्व सैनिकों से संवाद को लेकर विस्तृत जानकारी दीI मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि उनके द्वारा भारत सरकार की “अग्निपथ योजना के…
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, ऑनलाइन पंजीकरण के बिना भी कर सकेंगे दर्शन
देहरादून: बदरी केदार मंदिर समिति ने ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को ख़त्म कर दिया हैI अब चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बिना ऑनलाइन पंजीकरण के भी दर्शन कर सकते हैंI उत्तराखंड में मौसम में आए बदलाव के कारण लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए यह ढील दी गई है। इसके तहत अब यात्रियों का मौके पर ही ऑफलाइन पंजीकरण हो किया जायेगा । बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण इस बार चारधाम यात्रा…
अग्निपथ योजना के तहत सेना ने निकाली 6 पदों पर अग्निवीरों की भर्ती,नोटिफिकेशन जारी
देहरादून: अग्निपथ योजना को लेकर नौजवानों के भारी विरोध के बाद भी थल सेना व वायु सेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत दोनों ही सेनाओं में 75% अग्निवीरों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए की जाएगी। वहीं नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है कि यह योजना अब वापस नहीं होगीI दोनों सेनाओं द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभे पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की उम्र कम से कम 17.5 साल और ज्यादा से…
एकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के कई दिग्गज, विधायकों के बाद कई संसद भी छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ
देहरादून: महराष्ट्र में मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अब शिवसेना में बड़े पैमाने पर टूट के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों के बाद अब शिवसेना के कई संसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आने की तैयारी में हैं I वहीं उद्धव ठाकरे सरकारी आवास से अपना सारा सामान समेटकर मातोश्री पहुंच चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना के 19 सांसदों में से करीब 7 से 8 संसद उद्धव का दमन छोड़ सकते हैंI बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर सांसद…
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग के लिये किया आभार व्यक्त
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली दौरे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कीI इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022 के आगे बनाए रखने, उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित…
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए वाणिज्य भवन का व NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन.बोले, वाणिज्य भवन कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की निशानी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर ‘वाणिज्य भवन’ और NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46 वें स्थान पर हैI यह व्यापार एवं वाणिज्य से जुड़ी शासन-विधि में साकारत्मक बदलाव और आत्मनिर्भर भारत की हमारी आकांक्षा को बतलाती है। पीएम मोदी ने कहा कि वाणिज्य भवन इस कालखंड में कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की भी निशानी है। मुझे याद है, शिलान्यास के समय मैंने इनोवेशन और ग्लोबल इनोवेशन…
एसआईटी ने मुख्तार बाबा को किया गिरफ्तार, कानपुर हिंसा में फंडिंग का है आरोप
देहरादून: एसआईटी ने बुधवार को कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपित हयात ज़फर हाशमी को फंडिंग करने के आरोप में मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मसहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर पिछले कई दिनों से पुलिस शिकंजा कसती जा रही थी जिसके बाद बुधवार को मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्तार बाबा ने परेड हिंसा में फंडिंग की थी।। वहीं, मुख्तार बाबा पहले से ही शत्रु संपत्ति मामले में जिला प्रशासन और…
करन माहरा ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी और अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज
देहरादून: देशभर में चल रहे अग्निपथ योजना के विरोध और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी में पेशी को लेकर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक बुलाई गयी है I जिस पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार को घेरा है I इस बीच प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रसित होकर बार-बार राहुल गांधी को बुलाकर जांच के नाम पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। इसी के तहत 23 जून…
