Blog

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स को किया सम्‍मानित

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉप 10 टॉपर्स को सम्‍मानित किया| इस दौरान उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में विस्‍तार से बात की| इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? लाइब्रेरी और अखबार पढ़ने के सवाल पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में…

दर्दनाक: मिट्टी निकलने गई पांच महिलायें मलबे में दबी, एक की मौत चार घायल

मोरी : उत्तरकाशी जिले के मोरी के तहसील के एक गांव से बुरी खबर हैI यहां मिट्टी निकलने गई पांच महिलाएं मालबा गिरने के कारण उसमें दब गई,हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के ताडी गांव की महिलाएं मिट्टी निकालते समय मलबे में दब गई। पता चलने पर ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं को मलबे से निकाला। इस बीच उनमें से एक महिला की मौत हो गई, अन्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 191 मरीज आए सामने

देहरादून: 5 महीने के बाद लखनऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के सबसे ज्‍यादा मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्‍या में इस वृद्ध‍ि ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को इजाफा हुआ है। 24 घंटे की जांच में लखनऊ में 191 नए मरीज मिले हैं। 13 फरवरी को 204 सबसे अधिक मरीज मिले थे। जबकि मंगलवार को 132 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार मरीजों…

राष्ट्रीय पार्कों में बढ़ती गन्दगी और पर्यटकों के बर्ताव को लेकर जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय पार्कों और पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिया कुछ बदलाव करने जा रही है। इसके लिए बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। पर्यटकों की सुरक्षा और उनके बर्ताव को लेकर सरकार नई गाइडलाइन बना रही है। जिसमें धर्मशाला और होटल्स में खुले में पानी बहाने को लेकर प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही घूमने आये पर्यटकों जो जगह-जगह पर गंदगी और कूड़ा करते है उसको लेकर भी कुछ नियम बनाये जाएंगे। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ.पराग धकाते ने बताया कि इसके लिए केंद्र…

हरिद्वार में कुत्ते का आतंक, 25 लोगों को किया घायल

देहरादून: हरिद्वार में एक कुत्ता ने करीब 25 लोगों को काट दिया है, जिससे लोग घायल हो गए हैं।  हरिद्वार के जिला अस्पताल में कुत्ते काटने के बाद मरीजों की भीड़ लगी हुई है। अधिकतर घायल लोग यात्री है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रहमान ने बताया कि अभी तक 25 लोग इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच चुके हैं।

तेज भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, बड़ी संख्या में जान माल के नुकशान की आशंका

देहरादून: अफगानिस्तान में बुधवार को तेज भूकंप के कारण लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर मापी गई भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। तेज भूकंप के कारण अफगानिस्तान में अब तक 250 से अधिक लोगों के मौत के अलावा करीब 150 लोगों के लोग घायल होने की सूचना हैI जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में आये तेज भूकंप के झटकों से बड़ी संख्या में जान माल के नुकशान की आशंका जताई जा रही हैI यहां भूकंप के कारण कम से कम 250 लोगों की मौत के…

वन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक में बोले सीएम धामी, राज्य में जनहित के उद्देश्य से लाया जाय कार्य संस्कृति में सुधार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढवाली सभागार में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक आयोजित की गई। काफी लम्बे समय से बोर्ड की बैठक न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक नियमित तौर पर समय से आयोजित की जाएं। सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम करना है। हमें राज्य में जनहित के उद्देश्य से कार्य संस्कृति में सुधार लाना है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठको में स्वागत संबंधी औपचारिकताओं…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्तराखंड चारधाम में तीर्थयात्रियों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया योग

बदरीनाथ धाम/ केदारनाथ धाम/ गंगोत्री-यमुनोत्री: बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसरों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री धाम में भी योग दिवस मनाया गया। योग दिवस पर केदारनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार वालियान तथा बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्वलन कर योग दिवस की शुरूआत की।दोनों धामों में मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पतंजलि योग पीठ, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों, स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों, छात्रों ने योगाभ्यास…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन पहुंच हजारों लोगों के साथ किया योगा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI इस दौरान सीएम ने हजारों लोगों के साथ योग किया एवं राज्य के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक ,योग को दिनचर्या में शामिल करने समेत योग के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान परमार्थ निकेतन ने मुख्यमंत्री धामी को गंगा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हजारों की…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले राज्यपाल. योग, हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है

देहरादून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आई.टी.बी.पी के जवानों, दून मेडिकल कॉलेज, एच.एन.बी उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं ने भी राजभवन परिसर में योगाभ्यास व प्राणायाम किया। योगाभ्यास योगाचार्य डॉ. अंकित ने करवाया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ…