देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईडी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए ईडी ऑफिस को भाजपा का ऑफिस बताया है। हरीश रावत ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। वहीं रावत ने अग्निपथ स्कीम को नौजवानों के साथ धोखा बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। शनिवार की रात संभल के चौधरी सराय और दीपा सराय में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान हरीश रावत ने पत्सेरकारों से बात करते…
Blog
मुख्यमंत्री से केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सीएम आवास स्थित कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं आवास से सम्बन्धित प्रदेश में संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थिति, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात, अत्यधिक ठंड तथा सड़कों के लिये वन एवं पर्यावरण से सम्बन्धित स्वीकृतियों आदि में समय लगने के कारण निर्माण कार्यों के लिये समय कम मिल…
मुख्यमंत्री धामी ने “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम के तहत छात्रों संग सड़क पर लगाई झाड़ू
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सहस्त्रधारा रोड़ में दून डिफैंस ड्रीमर्स एवं नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ सड़क पर स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा ,प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य…
निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान: सीएम धामी
-समाज को शिक्षा व दिशा देने का कार्य करता है पत्रकार: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया तथा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार को पत्रकारों को दी जाने…
युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत
देहरादून: उत्तराखंड संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। वह देहरादून से चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास जा रहे थे। परिवार के करीबियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा तड़के चार से पांच बजे के बीच हुआ है। वह रात के समय चंडीगढ़ के लिए देहरादून के बंजारावाला स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी के अपने घर से रवाना हुए थे, जिस दोस्त के पास उन्हें जाना था। उसने गुंजन के समय पर न पहुंचने पर गुंजन…
गोपाल राय ने संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के सभी संगठनों से की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील
देहरादून: देश के कई राज्यों में हो रहे अग्निपथ योजना के विरोध में अब आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय का नाम भी जुड़ गया हैं। गोपाल राय ने 20 जून को ‘संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति’ के सभी संगठनों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ राजधानी के जंतर-मंतर पर 20 जून को संयुक्त आंदोलन…
डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो जारी करते हुए युवाओं से की शांति बनाये रखने की अपील
देहरादून: सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध तेज होने पर उत्तराखंड में डीजीपी ने पुलिस को अलर्ट किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बीते शुक्रवार को इस मामले में वीडियो कांफ्रेंस कर सभी जिलों के कप्तानों से युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती करते हुए एफआईआर तक करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो जारी करते हुए युवाओं से शांति बनाये रखने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में डीजीपी अशोक…
फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ नाबालिक ने किया दुष्कर्म
देहरादून: मसूरी रोड के एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया…
युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से…
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ पुस्तक का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों को भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिन के अवसर पर पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्म दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वे सहजता की…
