Blog

राज्य में 25 जून को दस्तक देगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह

देहरादून: मौसम विज्ञानियों ने मानसून के अब 25 जून के बाद आने की जानकारी दी हैं। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश की आस लगाए लोगों के लिए खबर निराश करने वाली खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून के राज्य में…

मैं प्रोफेसर रही हूँ, इसलिए सदन में अनुशासन को ही प्राथमिकता देना पसंद करुँगी: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण

देहरादून: चार दिन के विधानसभा सत्र में बतौर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने अपने अलग अंदाज से छाप छोड़ी है। उनका कहना है कि वह प्रोफेसर रही हैं, इसलिए सदन में भी अनुशासन को ही प्राथमिकता देना पसंद करती रहेंगी। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के लिए विधानसभा का यह सत्र एक नया अनुभव था। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित होने के बाद खुलकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद था कि सत्र ज्यादा से ज्यादा समय तक चले। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बजट…

अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर के किसानों ने निकाला पैदल मार्च

देहरादून: धर्मनगरी हरिद्वार में अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर के किसानों ने लालकोठी से लेकर रोड़ीबेलवाला मैदान तक पैदल मार्च निकाला विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में एलान किया गया कि अग्निपथ योजना समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धर्मनगरी में चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार को लालकोठी…

कोरोना मामले में वृद्धि, सतर्कता की आवश्यकता

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिरसे वृद्धि नज़र आ रही है I हालांकि संक्रमण का खतरा जानलेवा नहीं है पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है I प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। 22 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 89427 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही फिर से मरीजों की मौत भी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1321 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह…

गुलमोहर दिवस के अवसर पर गुलमोहर समेत लगाये गये अन्य लाभकारी पौधे

देहरादून: 17 जून को हर साल की तरह गुलमोहर दिवस मनाया गया। गुलमोहर दिवस के अवसर पर गौलापार अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में संस्था अध्यक्ष की अध्यक्षता में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था तथा शहर के जागरूक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान नीम, अमलतास, गुलमोहर, चंपा, आदि लाभदायक पौधों का पौधारोपण किया गया। 17 जून गुलमोहर दिवस के दिन हल्द्वानी तहसीलदार संजय कुमार स्टेडियम खेल अधिकारियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए । अन्य खेल पदाधिकारियों से सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडेय,…

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, एक की मौत, आठ घायल

देहरादून: तेलंगाना में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए की गई पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है, जबकिआठ लोग घायल हो गए| घायलों को सिकंदराबाद के ही गांधी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहा आंदोलन जानलेवा साबित होने लगा है| तेलंगाना में स्थित सिकंदराबाद के रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा अग्निपथ का विरोध करने पहुंचे थे| इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन में आग लगादी और जमकर तोड़फोड़ की| साथ ही पुलिस पर भी…

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई थी I जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल पूछा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री…

पेयजल संकट के चलते कैलाशपुर में लोगों ने किया प्रदर्शन

देहरादून: नगर निगम के चंद्रबनी वार्ड के कैलाशपुर में इन दिनों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्थानीय पार्षद सुखबीर बुटोला की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सीमाद्वार स्थित पेयजल निगम विश्व बैंक शाखा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पार्षद के साथ स्थानीय कई लोग मौजूद रहे।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का लिया आशीर्वाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचकर सीएम ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सीएम धामी ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण,…

राज्य में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पीसीएस की बड़ी भूमिका होगी: सीएम योगी

देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीसीएस 2018 तथा 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से की मुलाकात| योगी ने अधिकारियों से कहा कि यूपी जैसे राज्य में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका होगी। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ  सख्ती बरती जा रही है। सख्ती से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर भेंट करने आए पीसीएस 2018 तथा 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा…