देहरादून: केंद्र सरकार की ओर से थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती को लेकर बनाई गयी ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध देश के कई राज्यों में शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार की योजना के विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनने और अग्निपथ पर चलने के लिए उनके धैर्य की ‘अग्निपरीक्षा’ नहीं लेने का आग्रह किया हैं।…
Blog
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस ने ‘दिल की गीता’ के हिंदी संस्करण का किया विमोचन
देहरादून: गुरुवार को हरिद्वार जनपद के कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम का स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमे पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस खलीलुर्रहमान रम्दे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्कृत गीता के अनुवादित उर्दू काव्य ‘दिल की गीता’ के हिंदी संस्करण का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि धर्म का इस्तेमाल इकट्ठा करने के लिए करें ना कि बिखराव के लिए। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। रम्दे ने कहा कि सभी धर्म बुराई से लड़ने को प्रेरित करते है। धर्मों के बंधन लोगों ने बनाए हैं।…
एसटीएफ की टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
देहरादून: एसटीएफ उत्तराखंड और देहरादून पुलिस की सयुक्त टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तार हुये लोग एक रिजॉर्ट के कैसीनो में जुआ खेल रहे थे। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में रेड की गई तो पाया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे। पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों…
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों के जरिये कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडऩ कर रही है। जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का…
अग्निपथ योजना का सभी युवाओं को लाभ उठाना चाहिए: सीएम धामी
देहरादून: अग्निपथ योजना को लेकर विरोध के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना का सभी युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। देश को योद्धा देने में उत्तराखंड हमेशा आगे रहा है। देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर जमकर विरोध चल रहा हैं| इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को प्रेस वार्ता की| इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता…
प्रदेश में अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं का जमकर प्रदर्शन
देहरादून: अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं ने राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर हंगामा किया। युवाओं ने भाजपा की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पोस्टरों, बैनरों को फाड़ डाला और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पिथौरागढ़ में युवाओं ने सिल्थाम में जाम लगाया, जिस कारण यहां हजारों लोग जाम में फंस गए। हंगामा कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।उनका कहना है कि यह युवाओं के…
मौसम विभाग अलर्ट: राज्य के तीन जिलों में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश के होने की संभावना जताई है| साथ ही उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेने की सम्भावना जताई हैं। पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत देने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बारिश संग बिजली भी गिर सकती…
भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
देहरादून: कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है I विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भर्तियों में धांधली के सुबूत है। लेकिन सरकार सुन ही नही रही है। उन्होंने आयोग के सचिव पर आरोप लगाए। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही भर्तियों में हुई गड़बड़ी की…
राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर किया शब्दों का वार
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ लगातार तीसरे दिन जारी है I जिसके चलते देशभर में कांग्रेस नेता हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूछताछ के तीसरे दिन यानी आज इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए ट्वीट कर केन्द्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ईडी का फुल फार्म एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी बताया। अखिलेश ने कहा…
विधानसभा सत्र: रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को करना पड़ा परेशानियों का सामना
देहरादून: विधानसभा सत्र के चलते लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है I पुलिस ने दोपहर 12 बजे रिस्पना के पास हरिद्वार रोड पर बैरेकेटिंग लगाकर ट्रैफिक बंद किया। कुछ देर के लिए पैदल चलने वाले लोग बैरकेटिंग के नीचे से घुसकर आवाजाही करते दिखे। लेकिन जैसे ही विभिन्न संगठनों के कूच शुरू हुए, पुलिस ने पैदल लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी थी। लोगों को गलियों से होकर एक से डेढ़ किमी की…
