Blog

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

देहरादून: अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हल्द्वानी में एकाएक बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए है। युवाओं ने रोडवेज स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारियों में हल्द्वानी की सैन्य अकादमियों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में शामिल है।  हल्द्वानी में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकाे भगाया गया। इसके अलावा नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी में प्रदर्शन की तैयारी गुरुवार सुबह से ही चल रही थी। एकाएक सड़क पर उतरे युवाओं…

रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुई: भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा

देहरादून: कोविड के दौरान हो रहीं मौतों पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया हैं। विधानसभा सत्र में बत्रा ने कहा कि रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुईं हैं। सरकार ने दावा किया था कि कोविड काल में आक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत नही हुई थी| रुड़की के एक अस्पताल में कोविड काल में हुई मौतों के लिए सरकारी जांच रिपेार्ट को सवाल उठाते हुए बत्रा ने कहा कि मौत वास्तव में आक्सीजन…

पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर अमेरिका ने की निंदा

देहरादून: पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर आपत्ति जताने वाले देशों में अमेरिका का नाम भी शामिल हो गया है। गुरुवार को अमेरिका ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदी की है। वहीं, उन्होंने इस मामले में भाजपा के दुवारा की गयी कार्रवाई की तारीफ भी की है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘हम भाजपा के दो आधिकारियों की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं और हम यह देखकर खुश हैं कि पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर उन बयानों…

किसान पथ और अग्नि पथ एक है, इसलिए देशभर में दोनों को लेकर एक साथ संघर्ष किया जाएगा: राकेश टिकैत

देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपना एक बयान जरी किया हैंI उन्होंने कहा कि किसान पथ और अग्नि पथ एक है। इसलिए देशभर में दोनों को लेकर अब एक साथ संघर्ष किया जाएगा। किसानों के बच्चे ट्रैक्टर लेकर संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे।  भाकियू टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अग्नि पथ पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया हैं। उन्होंने कहा चार साल अग्निपथ के…

मुख्यमंत्री धामी ने की मानसखण्ड कोरिडोर को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने कुमाऊं मानसखण्ड के अंतर्गत आने वाले मंदिरों को सडकों से सीधे जोड़ने के निर्देश दिएI उन्होंने चारधाम यात्रा से लेकर प्रदेश में पर्यटन को और व्यवस्थित करने पर जोर दियाI मुख्यमंत्री ने राज्य को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के सम्बन्ध में अधिकारीयों को निर्देश दिए कि इसके लिए विभागों से उनकी कार्ययोजना मांगी जायI गुरूवार को विधानसभा में हुई बैठक में मुख्य्मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड…

घरेलु गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, एजेंसियों ने किया टालमटोल

देहरादून: गुरुवार से नया रसोई गैस कनेक्शन 850 रुपये महंगा हो जाएगा। उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी चार्ज के रूप में अब 750 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, जबकि 100 रुपये रेगुलेटर पर भी बढ़ाए गए हैं। नई दरों के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू नए सिलेंडर के लिए 3957 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले यह 3107 रुपये का मिलता था। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 1450 से बढ़ाकर 2200 रुपये की गई है। वहीं पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 800 से 1150 रुपये को गई हैं।…

अग्निपथ योजना से भड़के युवा, बीजेपी दफ्तर और ट्रेनों में लगाई आग

देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में शुरू हुआ प्रदर्शन ने अब उपद्रव का रूप ले लिया है। बिहार के कई शहरों में गुस्‍साए युवाओं ने रेल और रोड को निशाना बनाया है। आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में बिहार में शुरू हुआ युवाओं का विरोध दूसरे दिन यानी गुरुवार को उग्र रूप में बदल गया है। उपद्रवियों ने नवादा जिले के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे पहले इसी जिले में भाजपा विधायक पर…

प्रदेश में कोरोना के मामले में वृद्धि, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना की संख्या में उछाल आया है। जून माह में मरीजों की संख्या के साथ सैंपल पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि हुई है। इस पर चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या जून के दो हफ्तों में तेजी से बढ़ी है। एक जून को जहां सैंपल पॉजिटिविटी की दर 0.51 थी वह 14 जून तक बढ़कर 2.5 पहुंच गई। कोरोना की सैंपलिंग काफी कम होने के बाद भी बीते 14 दिनों में 249 नए मरीज मिल चुके…

आज साईनगर शिरडी पहुंचेगी भारत गौरव ट्रेन

देहरादून: भारत गौरव ट्रेन कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी के लिए 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। 14 जून को चली ट्रैन 16 जून 2022 को साईनगर शिरडी पहुंचेगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस ट्रेन में लगभग 1100 यात्री मंगलवार को कोयंबटूर से शिरडी के लिए पहली राउंड ट्रिप सेवा में सवार हुए हैं। आपको बता दें कि शिरडी पहुंचने के बाद ट्रेन एक दिन का ब्रेक लेगी। इसके बाद शुक्रवार को साईं नगर से अपनी यात्रा दोबारा शुरू करेगी। वह शनिवार को दोपहर 12 बजे कोयंबटूर…

मैं अभी भी जॉनी डेप से बहुत प्यार करती हूँ: एम्बर हर्ड

देहरादून: हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ मानहानि का केस हारने के बाद एम्बर हर्ड के बोल बदल गए हैं| अपने एक इंटरव्यू के दौरान एम्बर ने कहा है कि वह अभी भी जॉनी डेप से बहुत प्यार करती हैं। एम्बर हर्ड ने अपने एक इंटरव्यू में जॉनी डेप के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अपने रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने काफी कुछ किया और मैं उनसे अभी भी प्यार करती हूं। मेरे मरने के दिन तक मैं अपनी गवाही के हर शब्द पर कायम रहूंगी। मैंने बहुत…