Blog

कोरोना के मामलों में आई गिरावट, 6 हजार से अधिक मामले आए सामने

देहरादून: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि एक्टिव केस 50 हजार के पार हो गए हैं। देश में कोरोना का डेली पाजिटिविटी दर 2.05 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय दुवारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,594 नए मामले सामने आए हैं। कल यानि सोमवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में बड़ी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि सोमवार…

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में होंगे शामिल

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है। कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। मसूरी में रक्षा मंत्री ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को ईडी के दफ्तर में पेश हुए। जिसको लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव…

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री धामी को दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी,…

भारत-पाक जवानों के बीच शुरू हुई फायरिंग, सीमांत इलाकों में फिर से तनाव का माहोल

देहरादून: बीएसएफ जवानों और10-पाक रेंजरों के बीच विवाद शुरू हो गया हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया की बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। ये लोग अपनी-अपनी पोस्ट से ही गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि 10 पाक रेंज के जवानों ने भारतीय पोस्ट पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अरिनया सेक्टर में एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गयी हैं। दोनों ओर से काफी समय तक हुई गोलीबारी ने सीमांत इलाकों में फिर से तनाव पैदा कर दिया है। लोग यह…

अलका लांबा ने लगाया केंद्र सरकार पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप

देहरादून: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से जारी समन के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात सामने रखी। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी की प्रवक्ता अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार की ओर से झूठ और…

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 हजार से अधिक मामले आए सामने

देहरादून: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 47 हजार से अधिक हो गए हैं। देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,084 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले, कल यानि रविवार को कोरोना के 8,582 मामले…

विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज

देहरादून: 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज सोमवार को होगी। बैठक में सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी I  विधानसभा सत्र के लिए सोमवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को…

श्री साईं धाम मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी में हुए 86 यूनिट रक्तदान

देहरादून: श्री महाकाल सेवा समिति एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में श्री साईं धाम मंदिर तिलक रोड परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी में कुल‌ 86 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने रिकॉर्ड 140 वीं बार तथा उनके पुत्र ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी में बी-टेक के छात्र अविरल वर्मा ने चौथी बार रक्तदान करके किया। इस उदधाटन अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष डॉ. एम एस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट…