Blog

मुख्यमंत्री धामी ने मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को किया सम्बोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के 30 स्टॉल लगाये जाने के साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

दिल्ली, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक जारी: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश के होने और साथ ही तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है।साथ ही मौसम विभाग ने बताया की 15 जून दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से…

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पहुंचे टिहरी झील, बोटिंग का उठाया लुफ्त

देहरादून: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी इन दिनों उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्‍होंने टिहरी झील में बोटिंग का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बोट संचालकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे पहले उन्‍होंने फिट आफ इंडिया के तहत कोटि कालौनी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह यहां नगर पालिका सभागार में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। रविवार को केन्द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने…

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा दशहरा के अवसर नागराजा मंदिर कांगुडा में की पूजा अर्चना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राम सभा इडियान ब्लॉक थौलधार में गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान कांगुडा नागराजा डोली यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने नागराजा मंदिर कांगुडा में पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय कमान्द में विज्ञान संकाय की कक्षाओं का संचालन करने, इंदिरा कटखेत मोटर मार्ग का डामरीकरण द्वितीय चरण, चापड़ा से अंधियारी तक मोटर मार्ग का निर्माण, कांगुडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण,रौतू की बेली चलीधार मोटर द्वितीय चरण, देवभूमि कांगुडा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा मानसून: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है। दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम ओडिशा के कुछ हिस्सों से हो कर गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा। दिल्ली, यूपी सहित भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के…

मोदी सरकार ने 8 साल में किया व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए काम: अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात के दौरे के दोरान मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 8 साल में व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ काम किया है| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने गुजरात के दौरे पर गांधीनगर में स्थित ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया। उन्होंने…

चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं: वेई फेंघे

देहरादून: चीन ने ताइवान को लेकर अमेरिका को युद्ध की चेतावनी दी है। जिसके बाद अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने अपना एक बयान जरी किया| जिस पर टिप्पणी देते हुए चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे ने पलटवार किया है। चीनी रक्षा मंत्री ने क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए चीन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि…

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी में भड़की हिंसा मामले में अब तक 304 लोग गिरफ्तार, योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

देहरादून: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिल रही हैI उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भड़की ह‍िंंसा के मामले में अबतक 304 आरोप‍ितों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैंI उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में अब तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश…

सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 2,464 आवासीय भवनों का शिलान्यास

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग के मध्य क्षतिग्रस्त हेत्तमपुर पुल का पुननिर्माण करने तथा इसकी निगरानी के लिये समिति गठित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने हेतु बनी ऐप का भी शुभारम्भ…

हेमराज जौहरी कॉर्नर किक से बने उत्तराखंड के मैसी, सीएम ने की सराहना

देहरादून: मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग जौहरी को उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है। हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में…