देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का आठवें दिन भी धरना जारी रहा I मंच की मांग है कि पूर्व की भांति राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्याधीन सेवाओँ में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की बहाली की जायI जिसको लेकर वह लगातार पिछले आठ दिनों से शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के साथ धरना दे रहे हैंI बुधवार को धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने एक बैठक करआंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर मंच के पदाधिकारी शुक्रवार 9 जून को शहीद स्मारक पर पत्रकार वार्ता कर आगे…
Blog
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप
देहरादून: डोईवाला तहसील के कानूनगो को विजिलेंस ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। कानूनगो ने जमीनों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। आरोपित कानूनगो के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायकर्त्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि डोईवाला तहसील में तैनात कानूनगो मोतीलाल उनकी जमीनों के कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस द्वारा जांच करने पर पता चला कि…
आधुनिक तकनीक व बेहतर लोक सम्पर्क के लिए दिया जाय सूचना अधिकारीयों को विशेष प्रशिक्षण: अभिनव कुमार
देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कीI इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीमान्त जनपदों के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को विभिन्न योजनाओं…
यमुनोत्री मार्ग बस दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भेजा जांच दल
देहरादून: यमुनोत्री मार्ग पर डामटा में यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ सेफ्टी ऑडिट को लेकर सेव लाइफ फाउंडेशन के जांच दल को दुर्घटना स्थल पर भेजा दिया है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने जानकारी देते हुए बताया है कि जांच दल मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंच गया है। वहीं मंत्रालय की ओर से राज्य…
प्रदेश में गर्मी की मार, हरिद्वार, देहरादून सहित मसूरी के हाल बैहाल
देहरादून: मंगलवार को हरिद्वार में 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले तीन सालों में जून के पहले सप्ताह में सर्वाधिक है। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी देहरादून का तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी का हाल भी बेहाल हो गया है। यहां का अधिकतम तापमान 27.2…
भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द बांटे जाएंगे दायित्व: सीएम धामी
देहरादून: चंपावत उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व बांटने की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा है कि निगम,आयोग और परिषदों के अध्यक्षों पर जल्द तैनाती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में जल्द दायित्व बांटें जाएंगे। हालांकि, इससे पहले संगठन के साथ भी राय-मशवरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी पद रिक्त हैं, उनमें पार्टी के समर्पित सिपाहियों की जगह दी जाएगी। स्वाभाविक…
देश में एक बार फिर बड़ा कोरोना, एक दिन में सामने आए 5 हजार से अधिक मामले
देहरादून देश में एक दिन में कोरोना के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जिसे मिलाकर कोरोना संक्रमतों की संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग व लोगों की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज…
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक, साफ सफाई को लेकर देये निर्देश
देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रूट पर पड़ने वाले 27 शहरों, गंगा नदी के तट पर पड़ने वाले 15 नगरों सहित सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, स्थाई और अस्थाई शौचालयों की स्थिति, नाले की सफाई, दवा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था आदि स्थितियां जानने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरभद्र सिंह गढ़वाली…
मुख्यमंत्री धामी ने पजिटीलानी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग, बोले मुख्य सेवक नहीं खिलाड़ी के रूप में आया हूं
–खेल हमारे जीवन की उदासी व निरसता को करता है दूर: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को कालसी के मिनी स्टेडियम पजिटीलानी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने , पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग पांच किलोमीटर का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में…
राज्य आन्दोलनकारियों की सुध लेगा कौन
देहरादून: उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहाI आज चमोली जिला पंचायत के सदस्य देवी जोशी ने धरनास्थल पर पहुंचकर आन्दोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। आन्दोलनकारियों की मुख्य माँग दस प्रतिशत प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल करने की है।आन्दोलनकारी क्राँन्ति ने कहा सरकार का कार्य समस्या का समाधान करना है।सरकार को चाहिए कि वो इस प्रमुख समस्या का समाधान करे। धरना स्थल पर विकास रावत, पंकज सिंह रावत, राम किशन, अंबुज शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, क्रान्ति कुकरेती समेत अन्य आन्दोलनकारी मौजूद थे।
