Blog

प्रदेश की जनता एक जुलाई से कहेगी प्लास्टिक को अलविदा

देहरादून: प्रदेश में एक जुलाई प्लास्टिक होगा पूरी तरह से बैन I न तो प्लास्टिक की छड़ी वाले गुब्बारे बिकेंगे और न ही ईयर बड, स्ट्रॉ, चम्मच, चाकू, प्लेट बिकेंगी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद शहरी विकास निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत 13 निकायों ने प्रतिबंध से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। दरअसल, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से चार जून को शहरी विकास निदेशालय को एक पत्र आया है। पत्र में कहा गया है कि 30…

सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में आगामी 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मार्च महीने में प्रदेश सरकार विधानसभा में लेखानुदान लाई थी। अब सरकार को जारी वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाना है। वित्त विभाग के जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।…

चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ धाम में जमा किया गया 800 बोरा प्लास्टिक का कचरा

देहरादून: चारधाम यात्रा 2022 की सुरुवात के साथ-साथ यात्रियों की आगमन से कचरा भी जमा हो गया हैं। चिंता की बात है कि केदारनाथ धाम में 800 बोरा प्लास्टिक का कचरा जमा किया गया है। केदारनाथ धाम में यात्रा के चलते भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है। अब तक केदारनाथ में करीब आठ सौ बैग प्लास्टिक कचरा जमा हो गया है। यात्रा धीमी पड़ने पर प्लास्टिक कचरा नीचे अगस्तमुनि लाया जाएगा। केदारनाथ धाम में सफाई को लेकर प्रधानमंत्री की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में आ गया…

भड़काऊ संदेश पोस्ट करना एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, 33 प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार

देहरादून: भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं के 33 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर दिया गया है। लोक सेवक द्वारा विधिवत घोषित आदेश की अवहेलना के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज करने का विरोध करना एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। विभाजनकारी आधार पर लोगों को उकसाने वाले संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।…

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार सातवे दिन तापमान 40 से पार

देहरादून: देहरादन में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है I अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। हीटवेव से मरीजों की संख्यां में दिन-प्रतिदिन वृद्धि देखने को मिल रही है I मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दून में अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह का कहना है कि हीटवेव का असर फिलहाल कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 15…

खाई में गिरी यूटिलिटी,पांच लोगों की मौत तीन घायल

घनसाली: टिहरी जिले के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई हैI वहीं तीन लोग घयल बताये जा रहे हैंI घायलों को अस्पताल में भर्कि किया गया हैI वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। गुरुवार दोपहर पौखार के पास एक यूटिलिटी के खाई में गिरजाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय…

सलमान खान को मिली धमकी को लेकर महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच

मुंबई/महाराष्ट्र: सलमान खान को मिले धमकी भरे लेटर मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है। जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सिद्धेश हीरामल कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया था, जिसको लेकर अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम महाकाल से पूछताछ के लिए पुणे पहुंच चुकी है। बता दें कि हाल ही लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था , जिसमें वह सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी…

त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, 27 जून को होगा मतदान

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव होने हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि 29 जून को परिणाम आने तक जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों…

डामटा बस हादसे के निरीक्षण करने के बाद सेफ्टी ऑडिट टीम दिल्ली रवाना, जल्द मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्ट

देहरादून: उत्तरकाशी के डामटा में यमुनोत्री नेशनल हाईवे 123 पर हुई सड़क दुर्घटना का सेफ्टी ऑडिट करने आई टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई हैI लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद टीम जल्दी ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगीI सूत्रों के मुताबिक टीम ने हादसे वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक तौर पर दुर्घटना के लिए तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड होने की आशंका जताई है। वहीं सड़क…

गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देहरादून: गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर्व के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पैड़ी में लोग आस्था की डुबकी लगाकर स्नान कर रहे हैं। यही हाल अलग अलग घाटों का हैI धर्मनगरी के सभी घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे पड़े हैं I ऐसे पवित्र मौके पर हरिद्वार में अक्सर श्रद्धालुओं की अत्यधिक मात्र में भीड़ देखने को मिलती है, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पूर्व…