Blog

चंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी लेंगी सीएम धामी से टक्कर, पार्टी ने की घोषणा

देहरादून : लंबे समय से इंतजार के बाद कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था। चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर हमला

देहरादून: राहुल ने डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं| राहुल ने कहा की सरकार उन परिवारों की सहायता करे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भारत में कोरोना से 19 से 47 लाख लोगों की मौत हुई है। राहुल ने इसी के साथ मांग की कि सरकार को उन परिवारों की सहायता करनी चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन्हें अनिवार्य रूप से चार लाख…

उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल

देहरादून : उत्तराखंड के विकासनगर में सेलाकुई नगर क्षेत्र में बुधवार मध्यरात्रि करीब पांच घंटे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। उमस भरी गरमी में बिजली की आपूर्ति न होने से लोग बेहाल रहे। सेलाकुई नगर क्षेत्र के जमनपुर, प्रगति विहार, मेन बाजार, बायांखाला, निगम रोड, बंजारा गली, पीठ बाजार आदि सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। रात बारह बजे बिजली गुल होने के बाद सुबह ठीक पांच बजे जब बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली…

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ा पार्टी का दामन

देहरादून : उत्‍तराखंड कांग्रेस में पार्टी के भीतर कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्‍होंने यह घोषणा कीI जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में अंतरकलह से दुखी हैं। कहा कि नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने की जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

देहरादून: समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई…

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने चारधाम यात्रियों के वाहन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने चारधाम यात्रियों के वाहन को संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी । बता दें कि इस मौके पर 30 वाहनों में करीब 1200 श्रद्धालुओं को दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में रवाना किया गया था। इस मौके पर ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों से जशन मनाया गया। गुरूवार को प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वधान में यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने…

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

देहरादून: दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बटकूट पहलगाम इलाके के पूर्व में स्थित सिरचन टॉप पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना सामने आई है। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। इन आतंकवादीयों का हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घना जंगल होने की वजह से आतंकियों की सही संख्या…

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह पूरे विधि-विधान के साथ 6.26 मिनट पर खोले गये हैं। इसके दौरान बाबा की पंचमुखी मूर्ति को केदारनाथ मंदिर में विराजित किया गया। सुबह बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुराजी द्वारा भोग लगाया गया और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद फिर डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले गये थे। इससे पहले बीते दिन बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची थी। जहां श्रद्धालुओं ने…

आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है: पीएम नरेन्द्र मोदी

देहरादून: शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि जीतो कनेक्ट’ की ये समिट आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है। यहां से देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। अब देश के सामने अगले 25 वर्षों में स्वर्णिम भारत के निर्माण का संकल्प है। इस दौरान मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है। मोदी ने कहा, ‘कल ही…

मुख्यमंत्री धामी और सीएम योगी ने किया होटल भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण

देहरादून : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर है I आज उनके दौरे का आखिरी दिन है I हरिद्वार में गंगा किनारे बने यूपी टूरिज्म विभाग के नए होटल भागीरथी का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। यह यूपी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। होटल का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। दरअसर, साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखण्ड राज्य का गठन…