देहरादून : चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है I कल 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है I लेकिन ऐसे में कुछ अप्रिय घटनायें भी सामने आ रही है I चारधाम यात्रा के मात्र तीन दिनों के भीतर यमुनोत्री मार्ग पर पांच तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। जनपद उत्तरकाशी की कार्डिक एंबुलेंस बीते दो वर्षों से दून मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रही है, जबकि यहां तीर्थयात्री हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं। जनपद का…
Blog
चक्रवात के चलते 10 मई को हो सकती है भारी बारिश
देहरादून: 10 मई को उत्तर आंध्र एवं ओडिशा तट के पश्चिम केंद्रीय बंगोंपसागर पर चक्रवात पहुंचेगा| ऐसे में मौसम विभाग ने 10 मई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चार जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने दक्षिण अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के बने होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने 10 मई की शाम तक चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई…
लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राज ठाकरे ने पुणे पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
देहरादून: लाउडस्पीकर हटाने को लेकर उठे विवाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मुखर हो गए हैं। मनसे प्रमुख ने पुणे के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी मौलवी इस बात का लिखित आश्वासन दें कि वो लाउडस्पीकर से अजान नहीं करेंगे। महाराष्ट्र से उपजे लाउडस्पीकर विवाद में अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में राज ने कहा है कि सभी मौलवी इस बात का लिखित तौर पर बयान दें कि वो लाउडस्पीकर…
राशन कार्ड धरकों को जून माह से कम मिलेगा गेहूं का कोटा जबकि चावल मिलेंगे ज्यादा
देहरादून : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर तक आवंटित होने वाले उत्तराखंड के गेहूं का कोटा घटा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अब अगले महीने से गेहूं कम और चावल ज्यादा मिलेगा। इसके तहत प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 14 लाख से अधिक अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं के स्थान पर मात्र एक किलो गेहूं मिलेगा। जबकि चावल दो…
8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, नृसिंह मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने गाए मांगल गीत
देहरादून : बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 8 मई को तय किया गया है। जोशीमठ नृसिंह बदरी मंदिर में वैदिक पूजा अनुष्ठान के बाद अराध्य गद्दी, गाडू घड़ा बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल के सानिध्य में बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। गद्दी एवं रावल शुक्रवार को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रात: साढे़ नौ बजे मोक्षधाम बदरीनाथ के लिए रवाना हुए I नृसिंह मंदिर में इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मांगल गीत गाए और यात्रा को विदा किया। इस दौरान जय बदरीनाथ के जयघोष…
लाउडस्पीकर विवाद को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना
देहरादून: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। संजय ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति है। कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। संजय राउत ने लाउडस्पीकर को लेकर एक नीति बनाई जानी की राई भी दी हैं। राउत ने आगे कहा, ‘महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के भाजपा…
इच्छुक युवाओं को दी जाएगी बेसिक क्याकिंग की ट्रेनिंग
देहरादून: साहसिक खेलों को लेकर राज्य में इसी माह प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा| प्रशिक्षण 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व. दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण इच्छुक युवाओं को प्रदान किया जायेगा| जिला पर्यटन विकास अधिकारी और साहसिक खेल अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व. दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग…
पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ थामा आप का हाथ
देहरादून : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर…
सीएम धामी घोड़ाखाल में आयोजित गोलज्यू संदेश यात्रा समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोड़ाखाल (नैनीताल) में आयोजित गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए गोल्य्यू महाराज से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की और भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को किया खारिज
देहरादून: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज कर दिया हैं| साथ ही इलाहाबाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इसके निर्देश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। इसको लेकर बदायूं के एसडीएम ने मस्जिद पर…
